Delhi News: रेखा सरकार की दिल्ली में ढाई लाख रुपये से कम की घरेलू आय वाली महिलाओं को मासिक सहायता देने की योजना इस साल रक्षाबंधन के अवसर पर शुरू होने की उम्मीद है। इस बात की जानकारी मंगलवार को अधिकारियों ने दी है। यह मासिक सहायता 2025 के विधानसभा चुनावों से पहले बीजेपी के मुख्य चुनावी वादों में से एक थी।

इस योजना का नाम अभी तक महिला समृद्धि योजना कहा जा रहा था। इसको भी बदले जाने की संभावना है। अधिकारियों ने बताया कि महिला एवं बाल विकास विभाग इस योजना का नाम बदलकर लक्ष्मी योजना करने पर विचार कर रहा है। एक अधिकारी ने कहा, “अभी इसे अंतिम रूप नहीं दिया गया है, लेकिन बैठकों में इस पर चर्चा हुई है और विचार किया जा रहा है। अंतिम निर्णय और मंजूरी सरकार की ओर से आएगी।”

इस बीच, अधिकारियों ने बताया कि मासिक आर्थिक मदद के लिए रजिस्ट्रेशन पोर्टल तैयार है। अधिकारी ने आगे कहा, “अंतिम पात्रता मानदंडों और तौर-तरीकों पर चर्चा चल रही है। एक बार यह हो जाने के बाद, इसे वरिष्ठ अधिकारियों से अंतिम मंजूरी के लिए आगे भेजा जाएगा।”

सरकार ने हाई-लेवल कमेटी का गठन किया था

सरकार ने पिछले साल इस योजना के पात्रता और नियमों को अंतिम रूप देने के लिए एक हाई-लेवल समिति का गठन किया था। इसकी अध्यक्षता मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने की थी और इसमें मंत्री प्रवेश साहिब सिंह, कपिल मिश्रा और आशीष सूद सदस्य थे।

अधिकारियों ने बताया कि राजधानी में लगभग 17 लाख राशन कार्ड धारक हैं और इस योजना से दिल्ली में 20-22 लाख महिलाओं को लाभ मिलने की संभावना है। एक अन्य अधिकारी ने कहा, “एक बार पात्रता मानदंड तय हो जाने के बाद, इसे आईटी विभाग के साथ शेयर किया जाएगा ताकि इसे पोर्टल में शामिल किया जा सके, इसमें ज्यादा समय नहीं लगेगा और यह एक दिन में हो जाएगा।”

किन-किन महिलाओं को मिलेगा फायदा?

यह मासिक आर्थिक मदद 21 से 60 साल की उम्र की महिलाओं को दिए जाने की संभावना है। अधिकारियों ने कहा, “लाभार्थी राशन कार्ड धारक और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग से होनी चाहिए। एक और महत्वपूर्ण मानदंड वार्षिक पारिवारिक आय है, जिस पर अभी भी चर्चा चल रही है। हाल ही में, सरकार ने राशन कार्ड धारकों के लिए वार्षिक पारिवारिक आय सीमा बढ़ाई है, इसलिए इसमें बदलाव किया जा सकता है और यह 2.5 लाख से 3 लाख रुपये के बीच हो सकती है। अंतिम फैसला अभी लिया जाना बाकी है।”

इससे पहले इंडियन एक्सप्रेस ने रिपोर्ट दी थी कि पोर्टल का फाइनल प्रीव्यू तैयार है। इसमें आधार नंबर, आवेदक का नाम, डेट ऑफ बर्थ, जेंडर, पिता का नाम, माता का नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल, वर्तमान पता, दिल्ली में रहने का जिला, राज्य और पिनकोड जैसी जानकारी के लिए सेक्शन हो सकते हैं।

इसके अलावा आवेदक कब से दिल्ली में रह रहा है और क्या आवेदक सरकारी सेवा में है या था। आवेदक को आधार से जुड़े लेटेस्ट बैंक अकाउंट की जानकारी, आईएफएससी कोड और बैंक का पता भरना होगा। फॉर्म भरने के बाद, आवेदक को एक घोषणा पत्र भी देना पड़ सकता है।

अधिकारियों ने बताया कि जो महिलाएं पहले से सरकार से पेंशन ले रही हैं, टैक्स देने वाले लोग, सरकारी नौकरी वाले लोग और जिनके पास चार पहिया वाहन है, वे इस योजना का लाभ उठाने के लिए पात्र नहीं होंगे।

यह भी पढ़ें: ‘मैं सदमे में थी…’, हमले के बाद दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता का पहला बयान

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर गुजरात के रहने वाले शख्स ने हमला किया। आरोपी गिरफ्तार हो गया है और पुलिस पूछताछ कर रही है। इस बीच रेखा गुप्ता ने घटना पर बयान दिया है। रेखा गुप्ता ने कहा कि हमले के बाद मैं सदमे में चली गई थी। रेखा गुप्ता ने कहा कि आज सुबह जनसुनवाई के दौरान मेरे ऊपर हुआ हमला केवल मेरे ऊपर नहीं, बल्कि दिल्ली की सेवा और जनता की भलाई के हमारे संकल्प पर किया गया एक कायराना प्रयास है। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर…