पश्चिम बंगाल में गुरुवार को पहले चरण का मतदान हो रहा है, राज्य के कई हिस्सों से तनाव व हिंसा की खबरें भी आ रही हैं। इसी बीच झाड़ग्राम में एक बूथ पर एक दिलचस्प नजारा देखने को मिला, क्योंकि वहां ‘रामलाल’ आ गया। रामलाल को देख एक बार को लाइन में लगे लोग अचरज में आ गए हालांकि अधिकारियों ने उसे चुपचाप वहां से दूसरी ओर मोड़ दिया।

दरअसल रामलाल एक हाथी का नाम है, जो भटकते हुए अचानक जंगलमहल के घने जंगलों के बीच स्थित जितुशोल प्राथमिक विद्यालय के पास पहुंच गया। सुबह के समय मतदानकर्मी अपनी व्यवस्थाओं में जुटे थे और मतदाता लाइन में लग रहे थे, तभी रामलाल के आने से लोगों का ध्यान उसी पर चला गया।

कोई शोर-शराबा नहीं हुआ

रामलाल कतार से पास से गुजर गया। हालांकि इस दौरान न कोई शोर-शराबा हुआ और न ही अफरा-तफरी मची। हालांकि मतदान थोड़ी देर के लिए रुक जरूर गया। लोढ़ाशुली रेंज से पहुंचे वन अधिकारियों ने स्थिति के मद्देनजर उसे दूसरी ओर मोड़ दिया। इसके बाद मतदान की प्रक्रिया सुचारू रूप से शुरू हुआ।

रामलाल का लोग करते हैं स्वागत

जंगलमहल में इंसान और वन्यजीव संघर्ष रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा है, हालांकि प्रशासन को मामले को गंभीरता से लिया और रामलाल को वहां से दूसरी ओर मोड़ दिया गया। वन विभाग ने इस बार हाथियों की निगरानी और त्वरित कार्रवाई करने वाले दल समेत विशेष टीम को पूरे क्षेत्र में तैनात किया था। वन विभाग ने अपने ऐरावत वाहनों को भी काम पर लगाया है, जबकि अनुभवी हुल्ला दल भी तैयार रखे हुए हैं।

स्थानीय लोगों ने बताया कि रामलाल इस क्षेत्र के लिए अजनबी नहीं है। झाड़ग्राम, पश्चिम मेदिनीपुर, बांकुडा और यहां तक कि पड़ोसी राज्य ओडिशा और झारखंड के लोग भी अकेले घूमने वाले इस हाथी का धान, फल और सब्जियां खिलाकर स्वागत करते हैं।

11 बजे तक 41 फीसदी मतदान

पश्चिम बंगाल में सुबह 11 बजे तक पहले चरण की 152 बूथ पर करीब 41 फीसदी मतदान दर्ज किया गया। अधिकारियों के मुताबिक, रात में हुई छिटपुट घटनाओं को छोड़कर मतदान प्रक्रिया काफी हद तक शांतिपूर्ण है।

कई जगहों पर हुई हिंसा

हालांकि खबर लिखे जाने तक भाजपा के उम्मीदवार, शुभेंदु सरकार पर हमला किया गया है। साथ ही हुमांयू कबीर पर भी हमले की खबर सामने आई है। इसके अतिरिक्त अग्निमित्रा पॉल की कार पर भी हमला किया गया है।

(इनपुट-भाषा)

यह भी पढ़ें: ‘हुमायूं को हमारी खुली चेतावनी है…’, टीएमसी नेता बोले- असामाजिक तत्वों को लेकर घूम रहा है वो, हम उसे रोकेंगे

पश्चिम बंगाल में गुरुवार को पहले चरण का मतदान जारी है। इसी बीच मुर्शिदाबाद के नौदा विधानसभा क्षेत्र में तृणमूल कांग्रेस और आम जनता उन्नयन पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई। आरोप है कि टीएमसी के कार्यकर्ताओं ने एयूजेपी के प्रमुख हुमायूं कबीर के काफिले पर पथराव किया। साथ ही उनकी गाड़ी घेर लिए और लाठी डंडे से हमला किया। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें