Ram Mandir News: अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे के कथित गबन की जांच के लिए यूपी सरकार ने एसआईटी का गठन किया था, जिसकी जांच को लेकर कई खुलासे सूत्रों के हवाले से हुए भी है। अब कथित तौर पर एसआईटी ने राम मंदिर के ट्रस्ट के पदाधिकारियों और मंदिर के अधिकारियों को अयोध्या न छोड़ने का निर्देश दिया है कि वे जांच पूरी होने तक अयोध्या न छोड़ें।

तीन सदस्यीय एसआईटी द्वारा यह निर्देश रविवार को लखनऊ रवाना होने से पहले जारी किया गया था। इंडिया टुडे ने सूत्रों के हवाले से कहा है कि ट्रस्ट के अधिकारियों और जांच से जुड़े अन्य व्यक्तियों से पूछताछ से संबंधित दैनिक जांच रिपोर्टों को डिजिटल रूप में सहेज लिया गया है और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को प्रस्तुत करने से पहले रिपोर्ट को अंतिम रूप दिया जाएगा।

सीएम योगी को रोजाना भेजी जा रही रिपोर्ट

जानकारी के मुताबिक, एसआईटी अपनी जांच की रोजाना वाली रिपोर्ट मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यालय को भेजी जा रही है। सूत्रों ने बताया कि एसआईटी की जांच केवल कथित धन गबन की जांच तक ही सीमित नहीं रही, बल्कि इसमें मंदिर ट्रस्ट द्वारा विभिन्न चरणों में जमीन की खरीद और मंदिर के लिए निर्माण सामग्री की खरीद को भी शामिल किया गया है।

मंदिर ट्रस्ट पर आरोप है कि उसने बाजार दर से अधिक कीमत पर जमीन खरीदी थी। इस मुद्दे को समाजवादी पार्टी और आम आदमी पार्टी सहित विभिन्न राजनीतिक दलों ने इस मुद्दे को मुखर रूप से उठाया था।

13 जून को हुआ था एसआईटी का गठन

अयोध्या राम मंदिर में प्राप्त दान के दुरुपयोग के आरोपों के बाद 13 जून को मंदिर ट्रस्ट के अनुरोध पर उत्तर प्रदेश सरकार ने एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया। एसआईटी में लखनऊ संभागीय आयुक्त विजय विश्वास पंत, पुलिस महानिरीक्षक किरण एस और वित्त विभाग के विशेष सचिव नील रतन शामिल हैं।

यह भी पढ़ें: स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने किस मुद्दे पर की योगी आदित्यनाथ की तारीफ? मुख्यमंत्री की पहल को बताया- बहुत अच्छा

ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तारीफ की है। वे आम तौर पर सीएम योगी की आलोचना करते रहे हैं लेकिन इस बार तारीफ के चलते अविमुक्तेश्वरानंद चर्चा में की है। उन्होंने यह तारीफ सीएम योगी के अयोध्या दौरे पर अपनाए गए रुख पर की क्योंकि इस दौरान किसी भी कार्यक्रम में राम मंदिर ट्रस्ट के प्रमुख चंपत राय मौजूद नहीं थे। पढ़िए पूरी खबर…