हरियाणा: सुभाष चंद्रा की जीत के बाद इनेलो ने कांग्रेस पर लगाया गलत पेन काम में लेने का आरोप
इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला ने भी आरके आनंद की हार के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया।

हरियाणा में राज्यसभा चुनावों में कांग्रेस का तगड़ा झटका लगा। उसके समर्थन वाले उम्मीदवार आरके आनंद को जी मीडिया के चेयरमैन सुभाष चंद्रा के सामने हार झेलनी पड़ी। इसके बाद अब इंडियन नेशनल लोकदल(इनेलो) और कांग्रेस के बीच आरोप-प्रत्यारोप शुरू हो गए हैं। इनेलो भी आनंद का समर्थन कर रही थी। इनेलो ने दावा किया कि कांग्रेस विधायकों ने चुनाव आयोग की ओर से दिए गए पेन के बजाय अपना पेन काम में लिया। इसके चलते 14 कांग्रेसी विधायकों के वोट खारिज हो गए। हालांकि कांग्रेस ने इस आरोप को खारिज किया। पार्टी का कहना है कि जब विधायकों को अपने पेन और मोबाइल फोन विधानसभा सचिवालय में घुसने से पहले जमा कराने पड़े तो फिर ऐसा कैसे हो सकता है।
बेनी प्रसाद-अमर सिंह को मिली जीत, कांग्रेस के कपिल सिब्बल और बसपा के सतीश मिश्रा भी विजयी
कांग्रेस नेता करण सिंह दलाल ने कहा, ”पेन का मामला इनेलो का आरोप है।” भाजपा का दावा है कि कांग्रेस के रणदीप सुरजेवाला ने अपना बैलेट सीएलपी नेता किरण चौधरी को दिखाया। बाद में सुरजेवाला का वोट भी खारिज हो गया। सुरजेवाला ने आरोप लगाया कि इसके पीछे भाजपा की साजिश थी। इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला ने भी आरके आनंद की हार के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा, ”कांग्रेस के 14 वोट खारिज हो गए क्योंकि उन्होंने रिटर्निंग अधिकारी की ओर से दिए गए पेन के बजाय दूसरे पेन का प्रयोग किया।”
राजस्थान और झारखंड में बीजेपी को मिलीं सभी छह सीटें, यूपी में सपा के सातों प्रत्याशी जीते
90 सदस्यीय हरियाणा विधानसभा में भाजपा के चौधरी बीरेंदर सिंह को 40, आरके आनंद को 21 और चंद्रा को 15 वोट मिले। जबकि 14 वोट खारिज हो गए। 14 वोट खारिज होने के बाद बीरेंदर सिंह को जीत के लिए 26 वोट चाहिए थे। उनके 14 वोट दूसरी वरीयता के रूप में चंद्रा को मिल गए। इससे उनके वोट बढ़कर 29 हो गए। एक कांग्रेस नेता ने पहचान न बताने की शर्त पर कहा कि यह पूरा मामला विधायकों के विश्वासघात का है। ये विधायक पूर्व मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा के समर्थक हैं। एक बैलेट पेपर खाली था जबकि 12 में गलत तरीके से लिखा गया।
कांग्रेसियों की गलती से जीते ZEE मीडिया के सुभाष चंद्रा, सिब्बल का गेम नहीं बिगाड़ पाईं प्रीति

Hindi News से जुड़े अपडेट और व्यूज लगातार हासिल करने के लिए हमारे साथ फेसबुक पेज और ट्विटर हैंडल के साथ लिंक्डइन पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App