Rajya Sabha By-Election में निर्विरोध चुने गए BJP के जय प्रकाश निषाद
उत्तर प्रदेश से राज्यसभा सीट के लिए होने वाले उपचुनाव के लिए भाजपा उम्मीदवार जय प्रकाश निषाद निर्विरोध चुने गए।

उत्तर प्रदेश से राज्यसभा सीट के लिए होने वाले उपचुनाव के लिए भाजपा उम्मीदवार जय प्रकाश निषाद निर्विरोध चुने गए। सोमवार को चुनाव अधिकारी बृज भूषण ने बताया, ” निषाद को राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया है।”
दुबे के मुताबिक, निषाद को निर्विरोध चुने जाने के बाद उन्हें इसके लिए सर्टिफिकेट भी सौंपा गया। उन्होंने गुरुवार को राज्यसभा के उप चुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल किया था।
24 अगस्त, 2020 को राज्यसभा का उपचुनाव होना था, जिसके लिए निषाद को भाजपा ने यूपी से अपना कैंडिडेट घोषित किया था। उपचुनाव में किसी और के नामांकन न करने के कारण निषाद निर्विरोध चुने गए।
यह राज्यसभा सीट यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव के नेतृत्व वाली Samajwadi Party (SP) के वरिष्ठ नेता बेनी प्रसाद वर्मा के देहांत के खाली हो गई थी। सीट का कार्यकाल पांच मई, 2022 तक है।
राजनीतिक जानकारों की मानें तो निषाद को राज्यसभा पहुंचाने के पीछे का कारण बीजेपी की OBC वोट बैंक मजबूत करने की रणनीति माना जा रहा है।
कहा जा रहा है कि आगामी बिहार चुनाव में भी भगवा पार्टी इसका लाभ ले सकती है। बता दें कि बिहार में भी अच्छी खासी ओबीसी आबादी है। जय प्रकाश निषाद को यूपी सीएम योगी आदित्य नाथ का नजदीकी बताया जाता है। गोरखपुर (मुख्यमंत्री का क्षेत्र) में पार्टी काम-काज वही संभालते हैं।
निषाद फिलहाल गोरखपुर से BJP क्षेत्रीय उपाध्यक्ष हैं। वह मल्लाह समुदाय से तालुल्क रखते हैं और भाजपा से पहले BSP और SP में थे। साल 2012 में वह मायावती की BSP से चौरी-चौरा सीट से विधायक बने थे, जबकि वर्ष 2017 में भी इसी सीट से लड़े।
हालांकि, उन्हें इस बार बीजेपी से हार का सामना करना पड़ा। बाद में उन्होंने साल 2008 से साल 2009 तक BSP सरकार में राज्य मंत्री की भूमिका निभाई। फिर फरवरी 2018 में सीएम योगी आदित्यनाथ की जन सभा में उन्होंने पार्टी सदस्यता ली, जबकि कुछ वक्त पहले वह पूर्वांचल विकास बोर्ड के सदस्य बनाए गए हैं।