ईद पर मुसलमानों ने तिरंगे के रंग में रंगी मस्जिद, इमाम बोले- खून में है हिंदुस्तान, दुख है कि दिखानी पड़ रही है देशभक्ति
यूजर के इस ट्वीट पर अन्य यूजर्स की ओर से प्रतिक्रिया भी दी गई है। विवेक गोस्वामी नाम के एक यूजर ने सोमनाथ मंदिर की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- "ये देखो सोमनाथ महादेव तिरंगे में ।।"

राजस्थान के भीलवाड़ा जिले में देशभक्ति की मिसाल पेश करते हुए मुसलमानों ने मस्जिद को राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे से सजाया है। मस्जिद में ईद के मौके पर इस तरह की लाइटिंग की गई है कि मस्जिद पर तिरंगा लहराते हुए दिखाई दे रहा है और मस्जिद तिरंगे के तीनों रंग से रंगा हुआ दिखाई दे रहा है। इस तिरंगे वाली इस मस्जिद का वीडियो सोशल मीडिया पर भी खूब शेयर किया जा रहा है। यूजर्स इस पर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। वसीम अकरम त्यागी ने नाम एक यूजर ने ट्विटर पर मस्जिद का वीडियो शेयर करते हुए लिखा- “राजस्थान के भीलवाड़ा में ‘देशद्रोही’ मुसलमानों ने मस्जिद को तिरंगा लाइट से पौत दिया, अब ‘देशभक्त’ हिन्दू ऐसा एक सिर्फ एक मंदिर दिखायें?”
यह मस्जिद भीड़वाड़ा जिले में रेलवे स्टेशन पर स्थित है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मस्जिद के ईमाम मोहम्मद जफ्फर मुख्तार आसमी ने कहा कि तिरंगा हमारे देश की शान है और हमारा राष्ट्रध्वज है। आज मुसलमान को देश भक्त नहीं माना जा रहा है। जिससे हमे दुख होता है, अब हमे दिखाना पड़ रहा है कि हम भी देशभक्त है। हम सबको बताना चाहते हैं कि हमारे खून में हिंदुस्तान का खून बहता है और ये खून इसी सरजमीं की हिफाजत के लिए निकलेगा।
राजस्थान के भीलवाड़ा में ‘देशद्रोही’ मुसलमानो ने मस्जिद को तिरंगा लाईट से पौत दिया, अब ‘देशभक्त’ हिन्दू ऐसा एक सिर्फ एक मंदिर दिखायें ? pic.twitter.com/NXE5dGfud8
— Wasim Akram Tyagi (@akramtyagi) June 23, 2017
ये देखो सोमनाथ महादेव तिरंगे में ।। pic.twitter.com/PhHJipNuDO
— vivek goswami (@vivek_goswami52) June 24, 2017
Muslims are more patriotic….1947 mein katleaam ke bawood jinhone India me Rehan pasandkiya unke hubbalwatni pe naaz hai
— PANKAJ CHOUDHARY (@PANCHOBH) June 24, 2017
Lots of temple having idol of bharat mata , just don’t compare.Its not matter of competition it just respect .If muslims showed what’s wrong
— Vikas Dwivedi (@thevikas1585) June 24, 2017
भाई मस्जिद में आतंकी बनते है ये दिखाने के लिए बस एक चोला है।क्या आप ने कभी मंदिर में कभी आतंकी बनते देखा है?
— swarnesh (@KumarSwarnesh) June 24, 2017
यूजर के इस ट्वीट पर अन्य यूजर्स की ओर से प्रतिक्रिया भी दी गई है। विवेक गोस्वामी नाम के एक यूजर ने सोमनाथ मंदिर की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- “ये देखो सोमनाथ महादेव तिरंगे में ।।” पंकज चौधरी नाम के एक यूजर ने लिखा- मुस्लिम अधिक देशभक्त है… 1947 में कत्लेआम के बावजूद जिन्होंने इंडिया में रहना पसंद किया उन पर नाज़ है। विकास द्विवेदी नाम के एक यूजर ने कहा- “बहुत से मंदिरों में भारत माता की प्रतिमा रखी जाती है, इसकी तुलना नहीं की जानिए। यह कोई प्रतियोगिता का मुद्दा नहीं है यह सिर्फ सम्मान की बात। अगर मुस्लिम देश के प्रति सम्मान दिखाते हैं तो उसमें क्या गलत है।” सर्व्णेंश नाम ने शख्स ने लिखा- “भाई मस्जिद में आतंकी बनते है ये दिखाने के लिए बस एक चोला है।क्या आप ने कभी मंदिर में कभी आतंकी बनते देखा है?”
Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, लिंक्डइन, टेलीग्राम पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App। Online game में रुचि है तो यहां क्लिक कर सकते हैं।