राजस्थान: छज्जा गिरने से दो की मौत, 24 घायल
जन्मदिन समारोह के दौरान मकान का छज्जा गिर जाने से उसके मलबे में दब जाने से एक बच्ची और एक महिला की मौत हो गयी और 24 अन्य घायल हो गये।
राजस्थान के बारां जिले के बावचा थाना इलाके में शुक्रवार रात जन्मदिन समारोह के दौरान मकान का छज्जा गिर जाने से उसके मलबे में दब जाने से एक बच्ची और एक महिला की मौत हो गयी और 24 अन्य घायल हो गये। थाना प्रभारी मान सिंह ने बताया कि बारां जिले के बावचा में कई लोग मकान के छज्जे पर बैठ कर समारोह में चल रहे संगीत कार्यक्रम को सुन रहे थे। भार बढ जाने से छज्जा अचानक गिर गया और बैठे लोग नीचे आ गिरे और इसके मलबे में दब गये।
उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान आयुषी किराड :6: और सावित्री :45: के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि छह लोगों का अस्पताल में इलाज किया जा रहा है, जबकि मामूली रूप से घायल अन्य लोगों को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गयी है। पुलिस ने शवों का आज पोस्टमार्टम करवाने के बाद अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया है।
Hindi News से जुड़े अपडेट और व्यूज लगातार हासिल करने के लिए हमारे साथ फेसबुक पेज और ट्विटर हैंडल के साथ गूगल प्लस पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App