Kota Building Collapsed: राजस्थान के कोटा में शनिवार की रात एक बड़ा हादसा हो गया, जब एक तीन मंजिला इमारत भरभराकर गिर पड़ी। इमारत के मलबे में छात्रों के साथ ही कई अन्य लोग भी बदब गए। इसके चलते एक कोचिंग स्टूडेंट समेत 2 लोगों की की मौत भी हो गई जबकि 8 घायल हुए, जिनमें से तीन अभी भी अस्पातल में ही इलाज करा रहे हैं। 5 घायलों का प्राथमिक इलाज करके उन्हें छुट्टी दे दी गई है।
कोटा में इस इमारत गिरने की जानकारी जैसे ही प्रशासन को लगी तो मौके पर पुलिस से लेकर एसडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंच गई और रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए मोर्चा भी संभाल लिया। मलबे में दबे लोगों की हालत लगातार बिगड़ रही थी और वे चीख पुकार लगा रहे थे, ‘हमें बचा लो’।
देर रात तक चला रेस्क्यू ऑपरेशन
जानकारी के मुताबिक, इमारत के मलबे के नीचे दबे लोगों को निकालने का रेस्क्यू ऑपरेशन काफी देर तक चला। इस दौरान ही बचाव दल का भी एक कर्मचारी घायल हो गया। मृतक छात्र की पहचान आर्यन के तौर पर हुई है, जो कि मूल रूप से पश्चिम बंगाल का रहने वाला था और कोटा में ही कोचिंग इंस्टीट्यूट पढ़ाई करता था।
यह भी पढ़ें: राजस्थान के 56 फीसदी सरकारी स्कूलों के कमरे जर्जर
रेस्टोरेंट का मालिक भी घायल
जानकारी के मुताबिक, इसी तीन मंजिला इमारत में दिल्ली नाम से एक रेस्टोरेंट भी चलता था। रेस्टोरेंट के मालिक समेत 13 घायल बताए गए हैं। सीएमएचओ नरेंद्र नागर नेब बताया कि घायलों की पहचान सुदीता, शालीन सुवास्या, मोहम्मद जहांगीर, भूपेंद्र, पूरब मीणा, तलब, नावेद, रेस्टोरेंट के मालिक मोहम्मद जहांगीर और मोहम्मद साबिर के तौर पर हुई है। रेस्क्यू टीम में शामिल रॉकी डनियल भी घायल हो गए थे।
यह भी पढ़ें: कोटा में एग्जॉस्ट फैन के छेद में फंसा चोर
इस दर्दनाक घटना को लेकर जिला कलेक्टर पीयूष सामरिया ने विस्तृत जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि तलवंडी इलाके में इस बिल्डिंग के अंदर एक रेस्टोरेंट चल रहा था। घटना के समय कुछ ग्राहक और रेस्टोरेंट में काम करने वाले 12 से 15 कर्मचारी मौजूद थे।
क्या बोले चश्मदीद?
चश्मदीदों ने बताया, “हमें आवाज आई जैसे पटाखे छूट रहे हों। हम तुरंत मौके पर पहुंचे। रात करीब 9 बजे के ब्लास्ट की आवाज आई और बिल्डिंग नीचे गिर गई। अंदर से बचाओ-बचाओ की आवाजें आ रही थी।” लोगों का कहना है कि इस बिल्डिंग के पीछे की बिल्डिंग में कई दिनों से काम चल रहा है। डेली ड्रिल मशीन, हैमर चलते हैं, जिसके कारण पूरी बिल्डिंग में वाइब्रेशन हो रहा था। चालू स्कूटर पर बच्चों को छोड़ना कितना खतरनाक? क्लिक करके पढ़ें पूरी खबर
