राजस्थान के ऑडियो टेप कांड में गूंज रहा संजय जैन का नाम, बीजेपी नेता, बिचौलिया या बिजनेसमैन? जानें- कौन है ये शख्स?
सामने आए तीन ऑडियो टेप में गजेंद्र सिंह के नाम का भी जिक्र है। पार्टी का कहना है कि यह वास्तव में केंद्रीय मंत्री शेखावत ही हैं। हालांकि, राज्य सरकार की तरफ से राजस्थान पुलिस और एंटी करप्शन ब्यूरो में कराई गई एफआईआर में ऐसी बात नहीं कही गई है।

राजस्थान की राजनीतिक लड़ाई ऑडियो टेप सामने के आने के बाद और तेज हो गई है। इस टेप में संजय जैन का नाम प्रमुखता से सामने आ रहा है। ऑडियो टेप कांड में गूंज रहा नाम संजय जैन आखिर है कौन? क्या यह बीजेपी नेता है, बिचौलिया है या कोई बिजनेसमैन है?
ऑडियो टेप में अशोक गहलोत सरकार को गिराने के लिए तीन लोगों की बीच बातचीत सामने आई है। कांग्रेस ने इनमें से दो नामों बागी विधायक भंवरलाल शर्मा और केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत की पहचान की है। ऑडियो टेप की बातचीत में शामिल तीसरे शख्स संजय जैन उर्फ संजय बराडिया है जिसकी इस मामले में गिरफ्तारी हो चुकी है। सामने आए तीन ऑडियो टेप में गजेंद्र सिंह के नाम का भी जिक्र है।
पार्टी का कहना है कि यह वास्तव में केंद्रीय मंत्री शेखावत ही हैं। हालांकि, राज्य सरकार की तरफ से राजस्थान पुलिस और एंटी करप्शन ब्यूरो में कराई गई एफआईआर में ऐसी बात नहीं कही गई है। जैन को भाजपा और कांग्रेस दोनों एक दूसरी पार्टी का करीबी बता रहे हैं। दोनों सही हैं या गलत।
बीकानेर में लूणकरणसर का रहने वाला शख्स 15-20 साल पहले जयपुर आता है। जयपुर के राजनीतिक गलियारे में इस शख्स को बिचौलिया के रूप में जाना जाता है जो दोनों दलों कांग्रेस और भाजपा के बीच दिखाई देता है। जैन और उसकी पत्नी विनिता कुबेर प्राइम इंफ्रास्ट्रक्चर में डायरेक्टर/प्रमुख प्रबंधन कर्मी के रूप में रजिस्टर्ड हैं।
इस कंपनी का गठन जून 2016 में हुआ था। जानकारी के अनुसार कंपनी थोक व्यापार और कमीशन व्यापार करती है। इसका रजिस्टर्ड पता जयपुर के बनी पार्क स्थित शाकंबरी अपार्टमेंट हैं। यहां ही संजय उसकी पत्नी और बच्चे रहते हैं। संजय की गिरफ्तारी के बाद उसकी पत्नी ने किसी भी तरह की टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।
संजय जैन उन छह लोगों में एक हैं जो यूनिक स्टार एग्रो फूड प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक/सिगनेटरीज हैं। यह कंपनी 2009 में बनी थी। इसका रजिस्टर्ड पता बनी पार्क में ही किसी अन्य जगह का है।
बीकानेर से भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह शेखावत कहते हैं जैन लूणकरणसर का इंडियन यूथ कांग्रेस का ब्लॉक प्रेसिडेंट हुआ करता था। सुरेंद्र यह दावा करते हैं कि उसके पिता हंसराज बारडिया अनाज व्यपारी थे। साथ कांग्रेस कार्यालय में पदाधिकारी भी थे।
वह लूणकरणसर से पूर्व विधायक वीरेंद्र बेनीवाल के भी काफी करीबी थे। जैन करता क्या हैं, इस बारे में पूछे जाने पर वह हंसते हुए कहते हैं, वही करता है जिसके लिए वह गिरफ्तार हुआ है। वहीं, कांग्रेस संजय जैन की वह फोटो दिखा रही है जिसमें वह वसुंधरा राजे के साथ है। कांग्रेस यह वास्तव में दिखाना चाहती है कि वह भाजपा के पूर्व मुख्यमंत्री के करीब था। जैन को भाजपा नेता बताते हुए कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने उसकी भूमिका की जांच की मांग की थी।