राजस्थान के बालोतरा जिले से एक बेहद ही दिल दुखा देने वाली खबर सामने आई है जहां एक किसान की ‘गाढ़ी कमाई’ को दीमक ने चट कर दिया।दरअसल, किसान ने 5 लाख रुपये में अपनी जमीन बेची थी और उस पैसे को चोरों से बचाने के लिए जमीन के नीचे गाड़ दिया था, लेकिन वह पैसे गाड़कर भूल गया और फिर उसे उन पैसों को ढूंढने में एक साल लग गया। सालभर बाद जब वो 5 लाख रुपये मिले तो 500 के एक-एक नोट को दीमक ने खा लिया।

जमीन का टुकड़ा बेचकर आए थे 5 लाख रुपये

यह मामला बालोतरा जिले के पचपदरा तहसील का है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मांगीलाल मेघवाल ने साल भर पहले अपनी जमीन का एक टुकड़ा बेचा था जिसके बदले उसे 5 लाख रुपये मिले थे। मांगीलाल का यह विचार था कि इस पैसे से वह अपने खेत में एक कमरा बनवा लेगा, लेकिन उसे डर था कि इस पैसे को कहीं कोई चुरा न ले या फिर ये पैसा खर्च न हो जाए, इसलिए उसने इस पैसे को एक पॉलिथीन में बांधकर अपने खेत में ही गाड़ दिया, लेकिन वह बाद में भूल गया कि उसने पैसे कहां गाड़े हैं।

एक-एक नोट को खा गई दीमक

पैसों की खोजबीन लंबे समय तक करने के बाद आखिरकार उसे सालभर बाद वह पैसे जमीन के नीचे से मिल गए, लेकिन जब मांगीलाल ने उस पॉलिथीन को खोला तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। दरअसल, 5 लाख रुपये की राशि को दीमक खा गई। 500-500 का एक-एक नोट दीमक ने खा लिया। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो भी सामने आया है जिसमें देखा जा सकता है कि मांगीलाल और उसकी पत्नी अपनी कमाई के बर्बाद हो जाने से बेहद दुखी हैं।

खेत में कैसे मिले वह पैसे?

मांगीलाल को यह दबे हुए पैसे तब मिले जब उसने खेत को बुआई के लिए तैयार करना शुरू किया। बुआई से पहले खेत को जोता जाता है और तभी वह 5 लाख रुपये खेत में मिल गए। नोटों वाली पॉलिथीन उन्हें शुक्रवार सुबह को खेत में मिली। मांगीलाल की पत्नी और बेटा खेत के चारों ओर फेंसिंग ठीक कर रहे थे तभी उन्होंने फटा हुआ और खराब बैग देखा। जब उन्होंने उसे खोला तो देखा कि उसमें 500 रुपये के नोट हैं जिन्हें दीमक ने खा लिया है।

बैंक से भी नहीं मिली कोई मदद

यह देखकर परिवार बेहद दुखी हुआ, लेकिन किसी ने बताया कि इन नोटों को बैंक बदल सकता है तो मांगीलाल उन नोटों को लेकर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की ब्रांच में गए, लेकिन नोटों की हालत इतनी ज्यादा खराब हो गई कि बैंक ने भी लेने से मना कर दिया। फिर वह बालोतरा में बैंक की मेन ब्रांच गए, लेकिन वहां भी उन्हें निराशा ही हाथ लगी। मांगीलाल को अब अपनी गलती का बहुत पछतावा हो रहा है। उनकी पत्नी घर पर रखे फटे नोटों को देखकर फूट-फूट कर रोने लगीं और कहा कि अगर उनके पति ने उन्हें उस समय पैसों के बारे में बता दिया होता, तो परिवार इतना बड़ा नुकसान होने से बच सकता था।

यह भी पढ़ें: 500 करोड़ के मालिक फिर भी क्यों पहनते हैं 10 हजार की नकली Rolex घड़ी, जानकर लोग करते हैं तारीफ

दिल्ली की एक एजुकेशन कंसल्टिंग फर्म के मालिक ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक दिलचस्प किस्सा शेयर किया है जो इन दिनों काफी वायरल हो रहा है। दरअसल, दिल्ली की कंपनी UAbility के फाउंडर रोहन धवन ने लिंक्डइन पर अपना एक अनुभव के बारे में बात की है। रोहन धवन के मुताबिक, हाल ही में उनकी मुलाकात एक ऐसे बिजनेसमैन से हुई जिसकी नेटवर्थ 500 करोड़ रुपये थी। इस मुलाकात में रोहन की नजर उस बिजनेसमैन की टू-टोन रोलेक्स डेटोना घड़ी पर पड़ी जिसकी कीमत 25 लाख रुपए से अधिक है, लेकिन जब उसे पता चला कि उसकी वह घड़ी नकली है जिसकी कीमत सिर्फ 10 हजार रुपये है। यहां पढ़ें पूरी खबर…