उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राहुल गांधी पर निशाना साधा है। सोमवार को राहुल गांधी के संसदीय क्षेत्र रायबरेली में आयोजित एक कार्यक्रम में बोलते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कुछ लोगों ने भारत के खिलाफ षड्यंत्र करने का एक ठेका सा ले लिया है।
योगी आदित्यनाथ ने कहा, “बहनों और भाइयों, जो समाज अपने पूर्वजों को विस्मृत करता है, उसका कोई भविष्य नहीं होता है। दुर्भाग्य से, भारत की परंपरा को, भारत के मूल्यों को, भारत के आदर्शों को विस्मृत करके, उसको भ्रम में डाल करके, कुछ लोगों ने एक ठेका सा ले लिया है भारत के खिलाफ षड्यंत्र करने का।”
उन्होंने कहा, “मैं भौचक हूं उन चीजों को देख करके। मैं भी पिछले दिनों इस रायबरेली के सांसद श्री राहुल गांधी जी के एक बयान को पढ़ रहा था। उनका बयान… यह महाराष्ट्र के अंदर उन्होंने एक बयान दिया। उन्होंने बयान दिया कि महिलाएं मनुस्मृति के बंधन को तोड़ करके अब बाहर आ जाएं।”
‘भारत राहुल गांधी से अपेक्षा नहीं करता’
उत्तर प्रदेश के योगी आदित्यनाथ ने कहा, “राहुल जी, एक राहुल गांधी के रूप में आपसे देश बहुत अपेक्षा नहीं करता है, कोई अपेक्षा नहीं करता है। लेकिन भारत की संसद में, भारत की सर्वोच्च पंचायत में नेता प्रतिपक्ष के रूप में आपको देश के लोकतंत्र के प्रति जवाबदेह बनाता है। आपने भारत के संविधान की शपथ ली थी। और संविधान की शपथ लेकर के आप भारत की परंपरा को, भारत की विरासत को कोसना अपना जन्मसिद्ध अधिकार समझते हैं…”
उन्होंने कहा, “आप यूपी के बाहर जाते हैं तो यूपी को लांछित और अपमानित करते हैं। भारत के बाहर जाते हैं तो भारत का अपमान करते हैं। भारत की सेना जब सीमाओं पर दुश्मनों के खिलाफ लड़ती है, तो आप भारत की सेना के जवानों से प्रमाण मांगते हैं। आतंकवाद के खिलाफ देश की लड़ाई में देशद्रोही तत्वों को आप प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से प्रोत्साहित करते हैं। अयोध्या में प्रभु श्री राम के अस्तित्व पर आपकी पार्टी प्रश्न खड़ा करती है। और लोकतंत्र के प्रति आपकी निष्ठा क्या है, यह तो इस देश ने 1975 में आपातकाल की काली छाया को देखा है।”
यह भी पढ़ें: राहुल गांधी ने मनुस्मृति को लेकर क्या कहा था?
राहुल गांधी ने मनु स्मृति को लेकर कहा उसमें कहा कि महिलाओं पर गलत व्याख्या की गई है। मनुस्मृति कहती है कि महिला को कभी भी स्वतंत्र नहीं होना चाहिए। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें।
