पंजाब के शाही इमाम मौलाना मोहम्मद उस्मान रहमानी लुधियानवी पर कुछ लोगों द्वारा हमला किए जाने का वीडियो सामने आया है। खबरों के मुताबिक, 1 फरवरी को जब शाही इमाम और एक अन्य व्यक्ति मस्जिद के बाहर चल रहे काम की देखरेख कर रहे थे, तभी हमलावरों ने शाही इमाम और उनके साथ मौजूद लोगों पर हमला कर दिया।
पुलिस ने बताया कि कुछ दिन पहले उबेद उर रहमान और उनके बेटों अतीक उर रहमान और मोहम्मद अहमद समेत कुछ लोगों ने मौलाना पर ईंटें फेंकीं। इसके अलावा एक शख्स ने उन पर शारीरिक हमला भी किया था। हंगामे की आवाज सुनकर लोग मौके पर इकट्ठे हो गए, जिसके बाद आरोपी फरार हो गए। घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई।
इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ शनिवार को एफआईआर दर्ज की गई है।
कांग्रेस से अदावत, सिद्धू के लिए बीजेपी के दरवाजे खुलेंगे या नहीं?
पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों के बीच समझौते का प्रयास किया गया लेकिन सहमति नहीं बन सकी। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया। पुलिस ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
अदालत में चल रही सुनवाई
खबरों के मुताबिक, यह घटना मस्जिद परिसर में दुकान चलाने वाले दुकानदार के साथ चल रहे विवाद की वजह से हुई है। दुकानदार का दावा है कि वह दुकान का मालिक है, जबकि मस्जिद प्रबंधन का कहना है कि दुकान उसकी है और इस मामले में अदालत में सुनवाई भी चल रही है।
यह भी पढ़ें- पंजाब: स्मार्टफोन खरीद में देरी पर 2 IAS सस्पेंड, दो का ट्रांफसर; जानें पूरा मामला
