‘सियासत पंजाब दी’ में आज बात करेंगे संयुक्त किसान मोर्चा (अराजनैतिक) के जंतर मंतर कूच के ऐलान के बारे में। इसके अलावा चुनाव आयोग गुरुवार को पंजाब की वोटर लिस्ट का ड्रॉफ्ट इलेक्टोरल रोल जारी करेगा। इसमें पिछली वोटर लिस्ट की अपेक्षा करीब 20.66 लाख वोटर कम होंगे।
पंजाब की सियासत में जगतार सिंह हवारा को पैरोल पर भी जमकर सियासत हो रही है। वहीं दूसरी तरफ जेल में बंद खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह की पार्टी ने राज्य में पांच नए विधानसभा प्रभारियों की घोषणा की है।
राज्य में आने वाले दिनों में पड़ोसी राज्यों के साथ पानी का मुद्दा क्यों विषय बन सकता है, इस पर भी बात करेंगे। इसके अलावा ‘सियासत पंजाब दी’ में जानेंगे पंजाब चुनाव को लेकर बीजेपी क्या प्लान बना रही है और कैसे पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट ने भगवंत मान सरकार को पेपर लीक के मुद्दे पर झटका दिया।
पंजाब के किसान बढ़ाएंगे केंद्र सरकार की मुसीबत
संयुक्त किसान मोर्चा (अराजनैतिक) ने बुधवार को ऐलान किया है कि वह स्वतंत्रता दिवस के अगले दिन 16 अगस्त को जंतर मंतर के लिए ‘किसान बचाओ पदयात्रा’ की शुरुआत करेगा। किसान संगठन ने बताया कि यह पदयात्रा जींद जिले में पंजाब और हरियाणा की सीमा पर स्थित दाता सिंहवाला गांव से शुरू होगी और 29 अगस्त को जंतर मंतर पहुंचेगी। इस दौरान किसान नेताओं की तरफ से यह भी दावा किया गया कि उनका यह मार्च पूरी तरह से शांत व अनुशासित रहेगा और इसमें 51 किसान 228 किमी पैदल चलकर दिल्ली पहुंचेंगे।
चुनाव आयोग जारी करेगा वोटर लिस्ट ड्रॉफ्ट रोल
चुनाव आयोग गुरुवार को पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए ड्रॉफ्ट इलेक्टोरल रोल जारी करेगा। इस ड्रॉफ्ट में पिछली वोटर लिस्ट के मुकाबले 20.66 मतदाता हैं। ड्रॉफ्ट में उन लोगों के नाम नहीं शामिल कि गए हैं, जो SIR के दौरान अनुपस्थित पाए गए, जिनकी मौत हो गई जिनके नाम दो बार दर्ज थे या जो स्थायी रूप से कहीं और चले गए हैं।
हालांकि, इसमें उन 12.80 लाख वोटरों को शामिल किया जाएगा जिनकी जानकारी पहले SIR के बाद तैयार वोटर लिस्ट से मैच नहीं हो पाई थी। ECI ने इन मतदाताओं को जरूरी दस्तावेजों के साथ अपने दावे पेश करने के लिए एक महीने का समय दिया है।
यह भी पढ़ें: जगतार सिंह हवारा को मिल सकती है पैरोल
पंजाब की सियासत में जगतार सिंह हवारा की पैरोल पर जमकर सियासत हो रही है। जगतार सिंह हवारा की पैरोल को लेकर भगवंत मान के बाद अब बीजेपी के नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने भी राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया से मुलाकात की है। माना जा रहा है कि जगतार सिंह हवारा को एक या दो दिन की पैरोल दी जा सकती है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें।
यह भी पढ़ें: पंजाब के लिए किस रणनीति पर काम कर रही बीजेपी?
पंजाब बीजेपी के चीफ केवल सिंह ढिल्लों ने द इंडियन एक्सप्रेस को इंटरव्यू में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले विभिन्न मुद्दों पर खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि बीजेपी सितंबर से पंजाब में कई कार्यक्रम शुरू करने जा रही है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें।
यह भी पढ़ें: अमृतपाल की पार्टी ने घोषित किए पांच विधानसभा प्रभारी
अकाली दल वारिस पंजाब दे (ADWPD) ने आने वाले पंजाब विधानसभा चुनावों को लेकर पांच और विधानसभा सीटों के प्रभारी घोषित किए। बुधवार को अमृतसर प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में पार्टी ने यह जानकारी दी। पार्टी ने अजनाला सीट के लिए पंजाबी अभिनेता और लेखक दलजीत सिंह कलसी को प्रभारी बनाया। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां पर करें क्लिक
यह भी पढ़ें: क्या चुनाव से पहले पानी का मुद्दा भुनाएगी पंजाब सरकार?
पानी के बंटवारे को लेकर कई बार पंजाब और उसके पड़ोसी राज्य आमने-सामने आ चुके हैं। अब चुनावों से कुछ महीने पहले पंजाब सरकार ने राजस्थान को पत्र लिखकर नदी के पानी की आपूर्ति के लिए लागत और मुआवजे के तौर पर 1.44 लाख करोड़ रुपये का भुगतान करने को कहा है। पंजाब सरकार ने राजस्थान से यह भी कहा है कि अगर उसे तीस दिन के अंदर भुगतान नहीं किया गया तो वह कानूनी कार्यवाही करेगा। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें।
यह भी पढ़ें: भगवंत मान सरकार को हाई कोर्ट ने कैसे दिया झटका
पंजाब में विपक्षी दल लगातार दावा कर रहे हैं कि भगवंत मान की सरकार के दौरान कई पेपर लीक हुए हैं। इस बीच बुधवार को पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने 19 जुलाई को पंजाब में हुई फार्मासिस्ट ऑफिसर्स की भर्ती परीक्षा पर रोक लगा दी। हाईकोर्ट इस मामले में 17 सितंबर को अगली सुनवाई करेगा। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें।
