पंजाब कांग्रेस में उठापटक की चर्चाओं के बीच पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी गुट के प्रतिनिधि हाईकमान से मुलाकात करने के लिए दिल्ली रवाना हो गए हैं। सूत्रों ने न्यूज एजेंसी एएनआई को बताया कि यह गुट ऐसे समय में दिल्ली के लिए रवाना हुआ है जब पंजाब के एआईसीसी प्रभारी भूपेश बघेल भी राज्य में आने वाले हैं।

इससे पहले 3 जुलाई को चन्नी ने कहा था कि कांग्रेस के नेतृत्व ने उनसे पंजाब की जनता की भावनाओं और आकांक्षाओं को हाईकमान के सामने पेश करने का आग्रह किया था। हालांकि, लुधियाना के पूर्व कांग्रेस विधायक सिमरनजीत सिंह बैंस ने दावा किया कि बहुत जल्द पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग, चरणजीत सिंह चन्नी और कांग्रेस सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा, कांग्रेस हाई कमान के साथ मिलकर एकता दिखाएंगे। पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कांग्रेस के भीतर एकता पर जोर दिया और कहा कि सिर्फ मीडिया में ही पार्टी में विभाजन की चर्चा चल रही है।

सिमरनजीत सिंह ने कहा, “मैं चन्नी साहब के घर, रंधावा के घर और हमारे प्रदेश अध्यक्ष के घर भी जाऊंगा। मैं आपके सामने खड़ा हूं। इस बात को बढ़ा-चढ़ाकर पेश करना कि अमुक व्यक्ति अमुक व्यक्ति के घर बैठा है, यह पार्टी में किसी फूट का मामला नहीं है जिसे आप फूट के नजरिए से देख रहे हैं। आपकी सारी चर्चाएं तब रुक जाएंगी जब राजा वड़िंग, चरणजीत सिंह चन्नी, सुखजिंदर रंधावा और हमारा पूरा हाईकमान एक ही गाड़ी में हाथ में हाथ डालकर यात्रा करते नजर आएंगे। हमने इसे स्पष्ट कर दिया है। मैंने यह साफ कर दिया है कि हम सभी लोग, कांग्रेस कार्यकर्ताओं से लेकर नेताओं और हाईकमान तक, एकजुट हैं।”

पंजाब कांग्रेस की ‘एकता में शक्ति’

इससे पहले ही आज सुबह कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और गुरदासपुर सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा ने एक तस्वीर पोस्ट की जिसमें पंजाब कांग्रेस का चरणजीत चन्नी के नेतृत्व वाला गुट दिखाई दे रहा है। इस तस्वीर में पंजाब कांग्रेस के कई प्रमुख नेता मौजूद थे जिनमें घोषणापत्र समिति के सह-अध्यक्ष और विधायक परगट सिंह, चुनाव समिति की सह-अध्यक्ष रजिया सुल्ताना और भारत भूषण आशु शामिल थे। रंधावा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर यह तस्वीर साझा करते हुए लिखा, “एकता में शक्ति है।” इसी तस्वीर को बाद में चरणजीत चन्नी ने भी साझा किया। रंधावा और चन्नी के कुछ ही समय बाद पंजाब कांग्रेस के आधिकारिक हैंडल ने भी वही तस्वीर पोस्ट की, जिसे बाद में वड़िंग ने भी ‘एकता में शक्ति है’ के कैप्शन के साथ पोस्ट किया।

यह भी पढ़ें: कांग्रेस नेता ने पीएम मोदी पर भी बोला हमला

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर तमिलनाडु कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मणिकम टैगोर ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला है। उन्होंने पीएम मोदी की चुप्पी पर सवाल उठाते हुए भाजपा और आरएसएस पर मंदिरों का इस्तेमाल चंदा जुटाने के लिए करने का आरोप लगाया। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें