पंजाब के मंडी गोबिंदगढ़ से सनसनीखेज खबर सामने आई है, यहां गांव तुर्रा में सोमवार देर रात श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी के आरोपी की घर में घुसकर हत्या कर दी है। मृतक की पहचान मेवा सिंह (45) पुत्र महेंद्र सिंह के रूप में हुई है तुरां गांव का रहने वाला था। मेवा सिंह पर छह साल पहले श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी का आऱोप है। आरोपी हमलावर ने देर रात घर में घुसकर तलवार से मेवा सिंह पर कई वार किए जिससे उसका सिर धड़ से अलग हो गया। इस घटना से इलाके के लोग दहशत में हैं।

रिपोर्ट के अनुसार, घटना रात दो बजे हुई, मृतक मेवा सिंह अपने परिवार के साथ घर में था। उसी समय एक अज्ञात शख्स उसके घर में घुस आया और उस पर तलवार से ताबड़तोड़ हमला कर दिया, हमला इतना गंभीर था कि मौके पर ही मेवा सिंह की मौत हो गई।

बेअदबी का लगा था आरोप

मृतक मेवा सिंह पर 2020 अक्टूबर महीने में गांव तुरां स्थित गुरुद्वारा साहिब में श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी करने का आरोप था। मामले को लेकर मंडी गोबिंदगढ़ थाना में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज हुआ था। जानकारी के अनुसार, वह दो बार जमानत पर जेल से बाहर भी आया था। हालांकि मामले की सुनवाई अभी जारी थी और गवाहों के कारण उसे अंतिम राहत नहीं मिली थी। ग्रामीणों ने बताया कि वह गांव में ही पहले सिलाई का काम करता था।

अधिकारियों ने क्या कहा

घटना की जानकारी मिलने पर थाना मंडी गोबिंदगढ़ के प्रभारी संदीप सिंह, सब-डिवीजन अमलोह के डीएसपी विक्रमजीत सिंह और अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में घटना स्थल से सबूत जुटाए जा रहे हैं, हत्या के कारण का पता लगाया जा रहा है, आऱोपी को जल्द की गिरफ्तार किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- गोरखपुर में एक लाख का इनामी मुस्तफिजुल रहमान पुलिस एनकाउंटर में ढेर, STF ने की कार्रवाई

एनकाउंटर के बाद पुलिस को मौके से 32 बोर की पिस्तौल, एक बाइक और भारी मात्रा में खोखा और कारतूस बरामद किया है। और अधिक पढ़ें-