Manpreet Badal Joins BJP: भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) के दौरान कांग्रेस को करारा झटका लगा है। पंजाब कांग्रेस के नेता मनप्रीत सिंह बादल (Manpreet badal) बुधवार (18 जनवरी, 2023) को भाजपा में शामिल हो गए। उन्होंने केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल (Union minister Piyush Goyal) की मौजूदगी में भाजपा का दामन थामा। मनप्रीत सिंह बादल पंजाब की कांग्रेस सरकार में वित मंत्री भी रह चुके है। उन्होंने आज ही कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दिया था।
भाजपा में शामिल होने के बाद मनप्रीत सिंह बादल ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा, “आप ऐसी पार्टी के साथ कैसे काम कर सकते हैं जो खुद से लड़ती है? जहां कई मंडलियां हैं। एक को विपक्ष का नेता बनाया जाता है, दूसरे को विधायक दल का नेता बनाया जाता है और ये मंडलियां आपस में लड़ती हैं। कांग्रेस की ऐसी हालत हर राज्य में हैं। बादल ने अपने इस्तीफे में कहा कि कांग्रेस से उनका मोहभंग हो गया है। उन्होंने कहा, “दुर्भाग्य से पार्टी के भीतर जो चल रहा है। उसको देखते हुए मैं अब भारतयी राष्ट्रीय कांग्रेस का हिस्सा नहीं बनना चाहता।’
पिछले दिन मैं एक ‘शेर’ से मिला: मनप्रीत सिंह बादल
मनप्रीत सिंह बादल ने इस दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की तारीफ की। उन्होंने कहा, ‘राजनीति में बहुत कम मौके मिले हैं जब मैं एक ‘शेर’ से मिला हूं, कुछ दिन पहले मैं एक ‘शेर’ से मिला हूं और वो हैं भारत के गृह मंत्री अमित शाह है। उन्होंने मुझे एक बात कही, जो मेरे दिल को छू गई। अमित शाह ने मुझसे कहा कि पंजाब ने हिंदुस्तान के लिए 400 हमले झेले हैं। हम पंजाब को उसके अपने हाल पर नहीं छोड़ेंगे। हम पंजाब को संवारेंगे, सुधारेंगे। अमित शाह की यह बात मुझे छू गई।’
मनप्रीत ने अपना इस्तीफा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को भेजा था। राहुल गांधी को अपना इस्तीफा भेजने के तत्काल बाद पूर्व कांग्रेस नेता भारतीय जनता पार्टी में शामिल भी हो गए। वह पंजाब की कांग्रेस सरकार मे वित मंत्री रह चुके हैं। शिरोमणि अकाली दल सरकार में भी वह वित्त मंत्री का पद संभाल चुके हैं।
मनप्रीत के भाजपा में शामिल होने से भारत जोड़ो यात्रा के बीच कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। इससे पहले पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह भी पार्टी से नाता तोड़ चुके हैं। अमरिंदर सिंह से पहले कद्दावर नेता सुनीव जाखड़ भी कांग्रेस पार्टी से मुंह मोड़ चुके हैं। बता दें कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा कल ही पंजाब से हिमाचल पहुंची है।