पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शुक्रवार को बताया कि आम आदमी पार्टी राज्य में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए शनिवार को अपनी पहली लिस्ट जारी करेगी। भगवंत मान ने यह ऐलान पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के प्रभारी मनीष सिसोदिया से चर्चा के बाद किया।

न्यूज एजेंसी पीटीआई द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, आम आदमी पार्टी पंजाब के अध्यक्ष अमन अरोड़ा और राज्य के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए इस मीटिंग में शामिल हुए। भगवंत मान ने कहा कि मीटिंग के बाद प्रत्याशियों की सूची पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी को भेज दी गई है और PAC से बातचीत के बात यह शनिवार को जारी कर दी जाएगी।

पहली लिस्ट में 40 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान संभव

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, आम आदमी पार्टी पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए अपनी पहली लिस्ट में करीब 40 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर सकता है। पंजाब में कुल विधानसभा की 117 सीटें हैं। आइए आपको बताते हैं पहली लिस्ट में किन नामों का हो सकता है ऐलान…

क्रम संख्याविधानसभा सीटविधानसभा संख्यासंभावित प्रत्याशी
1बटाला7अमनशेर सिंह (शेरी कलसी)
2अजनाला11कुलदीप सिंह धालीवाल
3अमृतसर दक्षिण19डॉ. इंदरबीर सिंह निज्जर
4तरनतारन21हरमीत सिंह संधू
5खेमकरण22सरवन सिंह धुन
6नकोदर31इंदरजीत कौर मान
7करतारपुर33बलकार सिंह
8दसूया40करमबीर सिंह घुम्मन
9उर्मर41जसवीर सिंह राजा गिल
10होशियारपुर43ब्रह्म शंकर शर्मा जिम्पा
11चब्बेवाल44इशांक कुमार चब्बेवाल
12गढ़शंकर45जय कृष्ण सिंह रौड़ी
13बलाचौर48संतोष कटारिया
14रूपनगर50दिनेश चड्ढा
15एस.ए.एस. नगर53कुलवंत सिंह
16फतेहगढ़ साहिब55लखबीर सिंह राय
17अमलोह56गुरिंदर सिंह गैरी वड़िंग
18समराला58जगतार सिंह दियालपुरा
19लुधियाना पूर्व60दलजीत सिंह ग्रेवाल भोला
20आत्म नगर62कुलवंत सिंह सिद्धू
21लुधियाना सेंट्रल63अशोक प्रशार पप्पी
22लुधियाना पश्चिम64संजीव अरोड़ा
23लुधियाना उत्तर65चौधरी मदन लाल बग्गा
24पायल67मनविंदर सिंह ग्यासपुरा
25निहाल सिंह वाला71मनजीत सिंह बिलासपुर
26बाघा पुराना72अमृतपाल सिंह सुखानंद
27मोगा73डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा
28धर्मकोट74देविंदर जीत सिंह लड्डी ढोस
29जलालाबाद79जगदीप कंबोज गोल्डी
30फाजिल्का80नरिंदरपाल सिंह सवना
31मुक्तसर86जगदीप सिंह काका बराड़
32कोटकपूरा88कुलतार सिंह संधवां
33जैतू89अमोलक सिंह
34तलवंडी साबो94बलजिंदर कौर
35सरदूलगढ़97गुरप्रीत सिंह बनावाली
36भदौर102लाभ सिंह उगोके
37मेहल कलां104कुलवंत सिंह पंडोरी
38अमरगढ़106जसवंत सिंह गज्जन माजरा
39धूरी107भगवंत मान
40पटियाला115अजीतपाल सिंह कोहली

पिछली बार पंजाब में कितनी सीटें जीती आप?

साल 2022 के पंजाब में हुए विधानसभा में आम आदमी पार्टी ने 117 में से 92 सीटें जीतीं थीं। इस चुनाव में कांग्रेस को महज 18 सीटें मिलीं, जबकि शिरोमणि अकाली दल 3 और बीजेपी 2 सीटों पर सिमट गई। इनके अलावा बहुजन समाज पार्टी और एक निर्दलीय उम्मीदवार को एक-एक सीट मिली। आम आदमी पार्टी का दावा है कि वो पंजाब में लगातार दूसरी बार सरकार बनाएगी।