देशभर में चल रही SIR की प्रक्रिया में काफी कुछ चौंकाने वाला सामने आ रहा है। पुणे जिले की वोटर रोल में 10 अगस्त तक चले SIR प्रोसेस में यह सामने आया है कि 25 लाख से ज्यादा वोटर्स को संभावित रूप से ASDD (Absent, Shifted, Dead, Duplicate) कैटेगरी में मार्क किया गया है। एक्सप्रेस को मिले डेटा के मुताबिक, 25 लाख की संख्या में इन वोटर्स के बारे में माना गया है कि वह अपने पते पर नहीं मिले, कहीं और शिफ्ट हो गए हैं, उनकी मृत्यु हो चुकी है या उनका नाम वोटर लिस्ट में दो बार दर्ज है।

कोई गलती दिखे तो तुरंत BLO से करें संपर्क

रिपोर्ट के अनुसार, जिला चुनाव कार्यालय ने 4 अगस्त तक ASDD में शामिल वोटर्स की लिस्ट अपनी वेबसाइट पर जारी कर दी है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे लिस्ट में अपना नाम और EPIC नंबर जरूर चेक करें। अगर किसी का नाम गलती से ASDD लिस्ट में है, तो वह इसमें सुधार के लिए अपने BLO से संपर्क करे।

97 फीसदी फॉर्म बांटे जा चुके हैं

डेटा के अनुसार, पुणे जिले में कुल 90.80 लाख SIR एन्यूमरेशन फॉर्म बांटे जाने थे। इनमें से BLO ने 88.08 लाख फॉर्म यानी करीब 97 फीसदी ही बंटे हैं। अब तक 59.55 लाख फॉर्म यानी 65.59% डिजिटाइज किए जा चुके हैं। वहीं करीब 25.20 लाख वोटर्स यानी 27.76% को ASDD कैटेगरी में मार्क किया गया है।

सबसे अधिक ASDD वोटर्स कहां पर?

रिपोर्ट के मुताबिक, पुणे में सबसे अधिक ASDD वोटर्स की संख्या शिवाजीनगर विधानसभा सीट पर मिली है। यहां ऐसे वोटर्स की संख्या 44.84 प्रतिशत थी। इसके बाद हडपसर (44.35 परसेंट), खड़कवासला (41.30 परसेंट) और वडगांव शेरी (40.67 परसेंट) का नंबर आता है। सबसे कम ASDD वोटर्स रेश्यो बारामती असेंबली सीट में सिर्फ 8.98 परसेंट है।

ऐसे चेक करें लिस्ट में आपका नाम है कि नहीं?

ASDD कैटेगिरी में मार्क किए गए वोटर्स की लिस्ट पुणे डिस्ट्रिक्ट कलेक्टरेट की वेबसाइट pune.gov.in/en/sir-2026/ पर उपलब्ध है। वेबसाइट पर, “Absent, Shift, Duplicate or Dead Voters List’ मेन्यू ऑप्शन पर क्लिक करें।

इससे आप एक कॉमन लिंक — ASDD लिस्ट पुणे — पर पहुंच जाएंगे, जो स्क्रीन के दाईं ओर दिखाई देगा। इस लिंक पर क्लिक करने पर आप हर असेंबली सीट के लिए अलग-अलग PDF वाले Google Drive फोल्डर पर पहुंच जाएंगे। यहां आपको उस असेंबली सीट का PDF खोलना होगा जिससे आप जुड़े हैं। इससे आपके चुनाव क्षेत्र की पूरी ASDD लिस्ट खुल जाएगी।

ये PDF हजारों पेज की होती हैं और लोड होने में समय लग सकता है। ASDD मार्क किए गए वोटर्स के नाम इस लिस्ट में मौजूद हैं, जिनके आगे ‘अनट्रेसेबल/एब्सेंट’ या ‘डेथ’ जैसे कारण लिखे हैं। इस फाइल को खोलने पर आप PDF डाउनलोड कर सकते हैं और CTRL+F (Windows) या CMD+F (Apple) का इस्तेमाल करके अपना EPIC नंबर खोज सकते हैं।

अगर आपने SIR एन्यूमरेशन फॉर्म भरकर अपने BLO को जमा कर दिया है तो बेहतर होगा कि आपको लिस्ट में अपना EPIC नंबर न मिले लेकिन, अगर आपको लगता है कि आपके मौजूदा EPIC नंबर के साथ आपका नाम गलत है तो आपको इसे ठीक कराने के लिए अपने BLO से संपर्क करना चाहिए।

अगर आपको लिस्ट में अपना नाम किसी दूसरे EPIC नंबर के साथ मिलता है तो इसका मतलब है कि आपका नाम वोटर रोल में दो बार था और उनमें से एक EPIC नंबर को हटाने के लिए मार्क किया गया है। इसका मतलब है कि डुप्लीकेट एंट्री को हटाने के लिए सही तरीके से मार्क किया गया है।

यह भी पढ़ें: दिल्ली में वोटर लिस्ट सत्यापन की जमीनी हकीकत, BLO के सामने क्या हैं सबसे बड़ी चुनौतियां?

दिल्ली में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के तहत घर-घर जाकर सत्यापन कर रहे बूथ लेवल अधिकारियों (BLO) के सामने कई तरह की चुनौतियां आ रही हैं। कहीं मतदाता जरूरी दस्तावेज नहीं दिखा पा रहे हैं तो कहीं बंद मकानों, किरायेदारों और लगातार बदलते पते की वजह से सत्यापन मुश्किल हो रहा है। ऐसे में चुनाव आयोग के इस अभियान में जमीनी स्तर पर काम कर रहे BLO पर काम का दबाव भी बढ़ गया है और मतदाताओं के सत्यापन की प्रक्रिया भी कई जगह जटिल होती जा रही है। इसके साथ ही निवासियों के सामने भी कई चुनौतियां आ रही हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर…