महाराष्ट्र के पुणे के पिंपरी चिंचवाड़ में बुधवार को एक इमारत का कुछ हिस्सा ढहने से एक शख्स की मौत हो गयी। मृतक की पहचान 33 वर्षीय भावेश मोहन वानी के रूप में हुई है जो उस बिल्डिंग में एक निजी कंपनी के अकाउंट्स डिपार्टमेंट में काम करते थे। इमारत का बड़ा हिस्सा ढह जाने से कम से कम 15 लोग मलबे में फंस गए थे।

बुधवार को मुंबई पुणे में भारी बारिश के बाद कचरे का एक बड़ा ढेर वेस्ट टू एनर्जी फ़ैसिलिटी की तीन मंजिला इमारत पर गिर गया था जिससे इमारत का एक हिस्सा ढह गया। इमारत में फंसे 15 लोगों में से नौ को अब तक बचा लिया गया है। फायर ब्रिगेड अधिकारियों ने बताया कि भावेश को सुबह करीब 10:30 बजे मलबे से बाहर निकाला गया। उनके शव को तुरंत यशवंतराव चव्हाण मेमोरियल अस्पताल ले जाया गया। पिंपरी चिंचवाड़ नगर निगम के अतिरिक्त चिकित्सा अधिकारी डॉ अभय चंद्र दादेवार ने कहा, “पुलिस पंचनामा प्रक्रिया चल रही है। इसके बाद पोस्टमार्टम किया जाएगा। इसके बाद ही हमें मृत्यु का कारण पता चलेगा।”

भावेश की बहन का कुछ साल पहले निधन हो गया था

जब बिल्डिंग गिरी तब भावेश लंच की तैयारी कर रहा था। उन्होंने अपने माता-पिता को आखिरी मैसेज बुधवार दोपहर 1:30 बजे भेजा था। भावेश के सहकर्मी प्राणेश पवार ने इंडियन एक्सप्रेस को बताया, “उसने उन्हें बताया था कि वह लंच के लिए जा रहा है।” पवार ने बताया कि भावेश ने आखिरी बार दोपहर 1.31 बजे अपना फोन चेक किया था। भावेश के माता-पिता पिंपरी चिंचवाड़ के रूपीनगर क्षेत्र में रहते हैं। उनकी बहन का कुछ साल पहले निधन हो गया था।

भावेश के चचेरे भाई चेतन ने बताया, “भावेश पिछले 5-6 सालों से एक निजी कंपनी में काम कर रहा था। वह बचपन से ही हिसाब-किताब में अच्छा था और गणित में भी उसकी अच्छी पकड़ थी। हाल ही में जब मैंने उससे बात की तो वह अपनी नौकरी से खुश लग रहा था।” वह भावेश का शव लेने अस्पताल आया था।

यह भी पढ़ें: पिंपरी चिंचवाड़ में इमारत ढही

महाराष्ट्र के पुणे के पिंपरी चिंचवाड़ में एक इमारत का बड़ा हिस्सा ढह जाने के बाद कम से कम 15 लोगों के फंसे होने की आशंका है। फायर ब्रिगेड, पुलिस और अन्य इमरजेंसी टीमें मोशी इलाके में घटनास्थल पर पहुंच गई हैं। अधिकारियों ने बताया कि बुधवार दोपहर हुए इस हादसे के बाद बचाव अभियान जारी है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें