हाथरस का जो परिवार अपने बेटे की तलाश में वृंदावन के आध्यात्मिक गुरु प्रेमानंद महाराज के आश्रम के बाहर प्रदर्शन कर रहा था उस लड़के को पुलिस ने किसी दूसरे आश्रम से खोज निकाला है। जानकारी के मुताबिक, मथुरा पुलिस ने 17 साल के अनुज चौधरी को बरसाना के किसी दूसरे आश्रम से खोज निकाला।

हाथरस के सादाबाद कोतवाली क्षेत्र के खेड़ा बरामई गांव का रहने वाला एक परिवार अपने 17 साल के बेटे अनुज चौधरी को तीन महीने से ढूंढ रहा था। परिवार का आरोप था कि उनका बेटा जुलाई में प्रेमानंद महाराज के आश्रम से दीक्षा लेकर 5 दिन के लिए घर आया था और फिर उसके बाद से ही वह घर नहीं लौटा।

जुलाई से लापता था अनुज

परिजनों ने शुक्रवार को वृंदावन स्थित राधा केली कुंज आश्रम के बाहर प्रदर्शन किया। परिजनों ने आरोप लगाया कि उनका बेटा इसी आश्रम में रह रहा है, लेकिन यह लोग उससे मिलने नहीं दे रहे। परिवार का आरोप था कि उनका बेटा अनुज जुलाई से लापता था और आश्रम प्रबंधन से बार-बार संपर्क करने के बावजूद उन्हें उसके बारे में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई।

पुलिस करेगी अनुज से पूछताछ

परिजनों के इन आरोपों के बीच पुलिस ने अनुज चौधरी को बरसाना क्षेत्र के एक आश्रम से बरामद कर लिया। पुलिस के मुताबिक, अनुज से पूछताछ की जाएगी, ताकि यह पता लगाया जा सके कि जुलाई में घर से निकलने के बाद वह कहां-कहां रहा और इतने समय तक परिवार से संपर्क क्यों नहीं किया?

आश्रम के बाहर धरने पर बैठ गए थे लोग

अनुज से पूछताछ के बाद चीजें ज्यादा क्लियर हो जाएंगी, लेकिन उससे पहले शुक्रवार को अनुज का परिवार वृंदावन स्थित श्री राधा केली कुंज आश्रम के पास धरने पर बैठ गया था। परिवार का आरोप था कि उनका बेटा करीब तीन महीने से अनुज की तलाश कर रहा था और कई बार वृंदावन आकर आश्रम प्रबंधन से जानकारी मांग चुके थे, लेकिन उन्हें संतोषजनक जवाब नहीं मिला था। हालांकि बाद में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के आश्वासन के बाद परिवार ने अपना प्रदर्शन खत्म कर दिया था। इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की तो उनका यह लड़का बरसाना के एक आश्रम में मिला।

पुलिस ने 2 दिन के अंदर ढूंढने का दिया था आश्वासन

परिवार के धरने पर बैठने के बाद पुलिस ने परिवार को यह आश्वासन दिया था कि उनके बेटे के बारे में 2 दिन के अंदर जानकारी निकाल ली जाएगी। परिजनों ने कहा था कि दो दिन में अगर अनुज का पता नहीं चलता है तो वे दोबारा वृंदावन पहुंचकर धरना देंगे। हालांकि पुलिस ने दूसरे ही दिन अनुज की जानकारी निकाल ली।

सोशल मीडिया से मिली पुलिस को मदद

मथुरा पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के मुताबिक, अनुज की तलाश में हाथरस पुलिस के साथ कोऑर्डिनेशन किया गया। पुलिस ने उसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर भी प्रसारित की थी। सर्किल ऑफिसर संदीप कुमार सिंह के मुताबिक, अनुज को पहचानने वाले एक व्यक्ति ने पुलिस को उसके बारे में जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने बरसाना क्षेत्र में एक आश्रम से उसे बरामद कर लिया।

यह भी पढ़ें: कौन हैं वो दो पायलट, जिन्होंने स्मित मच्छार के घायल होने पर कराई थी FlyDubai विमान की एमरजेंसी लैंडिंग; पढ़ें कॉकपिट में पहुंचने की कहानी

दुबई से इजरायल की राजधानी तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट के बीच सफर में पायलट कैप्टन स्मित मच्छार पर को पायलट ने हमला किया था, तो जान जोखिम में डालकर पायलट ने कॉकपिट ने गेट खोल दिया है। इसके चलते फ्लाइट में यात्रा कर रहे दो पायलट कॉकपिट में स्मित की मदद करने गए और सऊदी अरब में विमान की लैंडिंग कराई। अब उन दो पायलटों को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर…