यूजीसी को लेकर भाजपा के अंदर भी मतभेद सामने आने लगे हैं। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज की उत्तर विधानसभा सीट से भाजपा विधायक हर्षवर्धन बाजपेई ने कहा है कि यूजीसी का विरोध करना हर सवर्ण और ब्राह्मण का हक है। दरअसल उन्होंने प्रयागराज में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के कार्यक्रम में हुए घटनाक्रम का जिक्र किया है। प्रयागराज में प्रबुद्ध ब्राह्मण सम्मेलन नाम का एक कार्यक्रम था, जिसमें डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य मौजूद थे।

केशव मौर्य के भाषण के दौरान दो युवकों ने यूजीसी के मुद्दे पर सवाल उठाया था और इस विषय पर बोलने की मांग की। इसके बाद कार्यक्रम में हंगामा हो गया। वहां पर प्रयागराज से पार्षद विनय मिश्रा मौजूद थे, जिन्होंने विरोध करने वाले एक युवक को थप्पड़ मार दिया। इसके बाद माहौल और गर्म हो गया। बाद में पुलिस ने दोनों युवकों को कार्यक्रम से बाहर कर हिरासत में ले लिया था। इसके बाद भाजपा विधायक हर्षवर्धन बाजपेई नाराज हो गए।

UGC का विरोध करना सवर्ण-ब्राह्मणों का हक- बीजेपी विधायक

कार्यक्रम के बाद नाराज हर्षवर्धन बाजपेई ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “UGC का विरोध करना हर ब्राह्मण/सवर्ण का हक है। जिन लोगों ने अपना नंबर बढ़ाने के लिए अपने समाज के लोगों पर ही कल हिंसा करी है, वो जान लें कि कोई अपने बच्चे का नाम विभीषण नहीं रखता।”

कैसे शुरू हुआ विवाद?

कार्यक्रम में जब दोनों युवकों ने डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य से सवाल किया तो उन्होंने कहा, “चुप रहो। मैं सब कुछ बोलूंगा। मैं कोई चीज बोलने से कभी नहीं रुकता हूं।” हालांकि इसके बाद पुलिसकर्मी दोनों युवकों को पकड़कर कार्यक्रम स्थल से बाहर लेकर चले गए।

वहीं पर अल्लापुर से पार्षद विनय मिश्रा भी मौजूद थे, जिन्होंने युवकों से कार्यक्रम में सवाल पूछने को लेकर बात की। इसके जवाब में एक युवक ने कहा कि अगर हम अभी बीजेपी नेता से सवाल नहीं करेंगे तो कब करेंगे। इसी दौरान विनय मिश्रा ने एक युवक को थप्पड़ मार दिया, जिसके बाद हंगामा और बढ़ गया।

यह भी पढ़ें: बिहार वाला फॉर्मूला यूपी में आजमाएगी BJP? योगी-अमित शाह के निशाने पर सपा

यूपी में बीजेपी की रणनीति 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए के प्रचार अभियान से मिलती-जुलती है। उस समय नीतीश कुमार करीब 20 साल से सत्ता में थे और उनकी सरकार को सत्ता विरोधी लहर का सामना करना पड़ रहा था। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें।