उत्तर-प्रदेश के प्रयागराज जिले में अतीक अहमद के कसारी-मसारी इलाके का नाम बदल दिया गया है। साथ ही अतीक के कब्जे से मुक्त कराई गई जमीन पर गरीबों के लिए फ्लैट बनाएं जाएँगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को यहां उस जमीन का भूमिपूजन किया। साथ ही उन्होंने कसारी-मसारी के नाम बदलने की घोषणा भी की। उन्होंने कहा कि कसारी मसारी अब श्रीकृष्णपुरी के रूप में विकसित किया जाएगा।
मुख्यमंत्री योगी ने कसारी-मसारी में अतीक की कब्जे से मुक्त कराई गई जमीन पर 602 फ्लैट की परियोजना के तहत ‘पद्मलोक अपार्टमेंट’ का भूमि पूजन किया। बताया जा रहा कि अतीक अहमद ने कसारी-मसारी के 9811.35 वर्ग मीटर जमीन पर कब्जा कर रखा था, इसे सरकार ने छुड़वाया और अब उस जमीन पर गरीबों के लिए फ्लैट बनाए जा रहे हैं।
कसारी-मसारी में गरीबों के आशियाने- योगी
भूमि पूजन के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, “प्रयागराज की धरती सामाजिक समता की भूमि है, तीर्थराज प्रयागराज की पावन धरा है। भगवान अक्षयवट की पावन धरा है और महर्षि भारद्वाज की साधना से पवित्र हुई एक ऐसी धरा है, जिसने युगो, युगों से इस पावन तीर्थ के पावन महत्तम को संजोकर पीढ़ी-दर-पीढ़ी बढ़ी है। मुझे प्रसन्नता है कि माफिया मुक्त प्रदेश का जो सरकार का अभियान था, उसके क्रम में कसारी-मसारी में माफिया से मुक्त कराई गई जमीन पर गरीबों के आशियाने बनेंगे।”
जिस जमीन पर पैर रखते थे जमीन उनकी होती थी- सीएम योगी
सीएम योगी ने अपने भाषण में कहा, “याद करिए, प्रयागराज में कभी माफिया अतीक और अशरफ जिस जमीन पर पैर रखते थे जमीन उनकी होती थी। और तत्कालीन प्रदेश सरकार उनके सामने घुटने टेककर मौन बनी रहती थी। याद करिए कैसे बेटी की सुरक्षा पर खतरा होता था और कैसे माफिया असलहा लहराकर प्रयागराज की सड़कों, गलियों पर दहशत के पर्याय: बने होते थे।
आगे कहा, “हमने माफियाओं को मिट्टी में मिलाया है। सपा माफिया लेकर आती है BJP विकास लेकर आती है। उन्होंने आगे कहा कि कसारी मसारी को कृष्णपुरी के नाम से जाना जाएगा।”
जमीन पर बनेगी 14 मंजिला इमारत
अतीक अहमद के कब्जे से मुक्त इस जमीन पर 14 मंजिला इमारत बनेंगी। इस फ्लैट के साथ वहां पार्किंग, रेनवॉटर, हार्वेस्टिंग, सोलर सिस्टम जैसे सुविधाएं भी दी जाएंगी। सरकार इस प्रयागराज विकास प्राधिकरण के जरिए परियोजना में 150 करोड़ की लागत लगा रही है। यह सभी फ्लैट गरीबों को आवंटित किए जाएंगे।
इससे पहले भी प्रयागराज के लूकरगंज में माफिया अतीक अहमद से जुड़ी जमीन पर 76 फ्लैट बन चुके हैं। इसके अलावा लखनऊ के डालीबाग में माफिया मुख्तार अंसारी से जुड़ी जमीन पर 72 ईडब्ल्यूएस फ्लैट बने हैं।
कसारी-मसारी में कब्जे वाली जमीन पर भूमि पूजन- भाजपा विधायक
इसे लेकर विधायक राजेश्वर सिंह ने कहा, “मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रयासों से आज प्रयागराज के कसारी-मसारी में अतीक की जमीन पर 602 आवासों की परियोजना के तहत पद्मलोक अपार्टमेंट का भूमि पूजन होने जा रहा है।”
आगे लिखा, “इससे पूर्व प्रयागराज के लूकरगंज में माफिया अतीक अहमद से जुड़ी जमीन पर 76 फ्लैट बने। लखनऊ के डालीबाग में माफिया मुख्तार अंसारी से जुड़ी जमीन पर 72 ईडब्ल्यूएस फ्लैट तैयार हुए। जिस जमीन पर कभी बाहुबल और अवैध कब्जे का साया था, वहां अब गरीब परिवारों को छत मिलेगी। इसे ही कहते हैं सुशासन। योगी सरकार ने बता दिया है कि कानून के सामने बाहुबल, धनबल या राजनीतिक प्रभाव सुरक्षा कवच नहीं बन सकता।”
यह भी पढ़ें: ‘लड़ाई चेलों से क्यों करनी, आमने-सामने की होनी चाहिए…’, CM योगी ने अखिलेश यादव के चैलेंज को किया स्वीकार
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव का अयोध्या से चुनाव लड़ने का चैलेंज स्वीकार कर लिया है। अखिलेश यादव ने खुद योगी आदित्यनाथ को अयोध्या से चुनाव लड़ने के लिए चैलेंज दिया था। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बलरामपुर में 803 करोड़ रुपये से अधिक की लागत की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास करने के लिए पहुंचे थे। यहीं पर उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव को अयोध्या से नामांकन करने के लिए कहा। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
