उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में 7 जुलाई 2023 को गीता प्रेस के शताब्दी समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल हुए थे। हालांकि कार्यक्रम में शामिल होने के बाद पीएम मोदी अचानक केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी के घर पहुंचे थे, जो काफी चर्चा में रहा था। बाद में पंकज चौधरी को बीजेपी का प्रदेश अध्यक्ष भी बनाया गया। अब एक पॉडकास्ट में पंकज चौधरी ने खुलासा किया है कि उन्होंने कैसे पीएम मोदी को निमंत्रण भेजा था और वह पैदल उनके घर क्यों पहुंचे थे?
पंकज चौधरी ने सुनाया किस्सा
पंकज चौधरी ने ANI पॉडकास्ट पर कहा, “गोरखपुर गीता प्रेस का शताब्दी वर्ष के कार्यक्रम में प्रधानमंत्री जी को जाना था। गीता प्रेस से 300 मीटर की दूरी पर मेरा घर है। मैंने चिट्ठी भेज दिया कि प्रधानमंत्री जी आप जहां जा रहे हैं गीता प्रेस में, वहां से कुछ कदमों पर ही मेरा घर है। अगर आपके कदम पड़ जाए तो मेरा सौभाग्य होगा। दूसरे दिन फोन आ गया कि घर का एड्रेस भेजिए।”
पंकज चौधरी के घर पैदल पहुंचे थे पीएम
पंकज चौधरी ने बताया कि हमारी गली पतली है, हालांकि हमारी गाड़ी जाती हैं लेकिन प्रधानमंत्री की गाड़ी थोड़ा बुलेटप्रूफ वगैरह के नाते कटिंग होता है। उन्होंने कहा, “सुरक्षा टीम आई, ट्रायल किया, फिर हुआ कि साहब, गाड़ी नहीं आएगी। तो हम कहे अब तो कैंसिल हो जाएगा। फिर उन्होंने पता किया और हो गया कि पैदल जाएंगे। पैदल प्रधानमंत्री जी प्रोटोकॉल तोड़ कर मेरे घर आए। मेरे इस 38 साल के राजनीतिक जीवन का सबसे सुखद दिन वही था मेरे लिए जीवन में। तब से मैं तो क्या, पूरा हमारा परिवार रेडी हो गया है कि वो जो भी आदेश कर देंगे, हम सब कुछ करने वाले लोगों में से हैं।”
6 बार के सांसद हैं पंकज चौधरी
पंकज चौधरी उत्तर प्रदेश की महाराजगंज लोकसभा सीट से सांसद हैं। वह 6 बार से चुनाव जीत रहे हैं। पंकज चौधरी के घर पीएम मोदी के अलावा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल भी पहुंची थी। पंकज चौधरी उत्तर प्रदेश के बड़ी कुर्मी नेता है। उत्तर प्रदेश में करीब 6 फीसदी आबादी कुर्मी समाज की है। वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश में इनकी संख्या करीब 17 फीसदी है।
यह भी पढ़ें- ‘एमएलसी चुनाव में कांग्रेस को कितनी सीटें मिली?’, पीएम मोदी ने कांग्रेस पर कसा तंज; बैलेट पेपर से हुए थे चुनाव
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पार्टी पर तंज कसा है। पीएम मोदी ने चार राज्यों में हुए विधान परिषद चुनाव का जिक्र करते हुए एक X पोस्ट में पूछा कि कांग्रेस पार्टी को कितनी सीटें मिली? पढ़ें पूरी खबर
