Pappu Yadav: बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस उनके आवास पहुंची। इस दौरान पुलिस कर्मियों और उनके समर्थकों के बीच जमकर नोकझोंक हुई।
पुलिस अधिकारी ने कहा कि वे लोग सांसद को गिरफ्तार करने उनके आवास पर आए हैं। इस पर पप्पू यादव ने उसने पूछा कि वारंट कहां है? पुलिस ने उनको बताया कि कोर्ट द्वारा जारी आदेश के बाद वे लोग उनको गिरफ्तार करने आए हैं।
जानकारी के मुताबिक. किसी 35 साल पुराने मामले में सासंद की बेल कैंसिल हो गई है, जिसके बाद पुलिस उनको गिरफ्तार करने पहुंची। पप्पू यादव ने आरोप लगाया गया कि कोई भी सूचना या वारंट नहीं दिया गया। अचानक देर रात पुलिस गिरफ्तार करने पहुंच गई।
मीडिया से बात करते हु्ए पप्पू यादव ने कहा कि ये तो वही लोग बताएंगे क्यों गिरफ्तार करने आए थे। न कई सम्मन और न कोई वारंट। दीपक नाम का शख्स सिविल ड्रेस में आया और क्रिमिनल जैसा व्यवहार करने लगा। पप्पू यादव ने कहा कि हमें लगा कहीं गोली तो नहीं मार देगा,ये कौन आ गया।
यह भी पढ़ें- ‘कांग्रेस में भ्रष्ट नेताओं को सम्मान दिया जाता है’ नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी ने राहुल गांधी पर लगाया आरोप
पप्पू यादव की गिरफ्तारी के खिलाफ कुर्की जब्ती का आदेश अदालतने तीन दिन पहले दिया था, लेकिन सांसद कोर्ट में जाहिर नहीं हुए थे. अब पुलिस वारंट लेकर उनको गिरफ्तार करने उनके आवास पर पहुंची है। इस दौरान उनके आवास पर समर्थकों की भीड़ लगी हुई है। पप्पू यादव ने उनके आवास पर गिरफ्तारी के लिए पहुंची पुलिस से पूछा कि वारंट कहां है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में सांसद पप्पू यादव पुलिस अधिकारी से पूछते नजर आ रहे हैं कि आपका क्या नाम है। इस पर अधिकारी ने कहा-इंस्पेक्टर दीपक। वहीं दूसरा पुलिसकर्मी भी अपना नाम बताने लगता है। वहां मौजूद लोगों ने इंस्पेक्टर दीपक कह रहे हैं कि गिरफ्तारी में ऑब्जेक्शन नहीं करना है। इस पर सांसद के समर्थक कहते हैं कि आप आराम से बात कर सकते हैं, क्या किसी ने आपके कामकाज का विरोध किया है। इस पर इंस्पेक्टर उनको जवाब दने लगते हैं तो पप्पू यादव ने कहा कि आप ऐसे नहीं बोल सकते।
यह भी पढ़ें- अमरावती मेयर चुनाव में बड़ा उलटफेर, AIMIM के वोट से बीजेपी के श्रीचंद तेजवानी बने महापौर
