बिहार पुलिस मद्य निषेध विभाग की भर्ती परीक्षा देने जा रहे हजारों अभ्यर्थियों ने रविवार को पाटलिपुत्र स्टेशन पर जमकर हंगामा किया। अभ्यर्थी ट्रेनों की कमी और गाड़ियों लेट पहुंचने से नाराज थे। आक्रोशित अभ्यर्थियों ने इस दौरान रेलवे ट्रैक पर आकर ट्रेनों का आवागमन ठप कर दिया, पथराव और तोड़फोड़ भी की। अभ्यर्थियों के पथराव से कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। हालात को काबू में करने के लिए पुलिस ने हवाई फायरिंग भी की।

मद्य निषेध विभाग की परीक्षा दो पालियों में होनी थी। परीक्षा को लेकर हजारों अभ्यर्थी रात में ही स्टेशन पहुंच गए। स्टेशन पर पर्याप्त ट्रेन व्यवस्था न होने और गाड़ियों के लेट होने से छात्रों में परीक्षा छूटने का डर सताने लगा।

हालात तब और ज्यादा बिगड़ गए, जब पाटलिपुत्र से कटिहार के लिए चलाई गई एग्जाम स्पेशल ट्रेन स्टेशन पहुंची। इस दौरान अभ्यर्थियों में अफरा-तफरी मच गई। इसके बाद नाराज छात्र पाटलिपुत्र-कटिहार एग्जाम स्पेशल ट्रेन के आगे पटरी पर बैठ गए और रेल प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी शुरू कर दी।

IG समेत कई पुलिसकर्मी जख्मी, पुलिस ने की हवाई फायरिंग

हंगामे के दौरान कुछ उपद्रवी तत्वों ने ट्रेन में तोड़फोड़ और पत्थरबाजी की। घटना की सूचना मिलते ही कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। हालात इतने तनावपूर्ण हो गए कि पुलिस को स्थिति नियंत्रित करने के लिए हवाई फायरिंग करनी पड़ी। इस हिंसक झड़प में आईजी जितेंद्र राणा और रूपसपुर थाना प्रभारी को हल्की चोटें आईं, जिसके बाद अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया।

हालांकि, हालात को देखते हुए आईजी जितेंद्र राणा, एसपी, दानापुर एसडीएम और एएसपी समेत कई थानों की पुलिस मौके पर मौजूद है। पुलिस और रेलवे प्रशासन अभ्यर्थियों को समझाने-बुझाने की कोशिश कर रहा है। साथ ही रेलवे प्रशासन ने मुस्तैदी दिखाते हुए तुरंत स्पेशल ट्रेनें चलाई हैं। ताकि अभ्यर्थी समय पर परीक्षा केंद्रों पर पहुंच सकें।

लालू यादव के जन्मदिन पर जश्न, राबड़ी देवी ने भोजपुरी गायक को उतारकर दे दिया हीरे का कंगन

राष्ट्रीय जनता दल के प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने गुरुवार को अपना 79वां जन्मदिन परिवार और समर्थकों के बीच धूमधाम से मनाया। बिहार की राजधानी पटना स्थित राबड़ी आवास पर पूरे दिन बधाई देने वालों का तांता लगा रहा, जबकि शाम को आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम ने जश्न को और खास बना दिया। पढ़ें पूरी खबर।