महाराष्ट्र के खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) ने त्योहारों के मौसम में पूरे राज्य में खाद्य पदार्थों की जांच के लिए विशेष अभियान चलाया। यह अभियान आयुक्त तुकाराम मुंढे के नेतृत्व में चलाया गया। त्योहारों के दौरान राज्य भर में चलाए गए अभियान में 19 खाद्य कारोबारियों के लाइसेंस निलंबित कर दिए हैं। करीब 3.53 लाख किलो खाद्य सामग्री जब्त की जिसकी कुल कीमत लगभग 9.01 करोड़ रुपये बताई गई है।
जब्त किए गए सामान में पतंजलि का गाय का घी भी शामिल है। छत्रपति संभाजीनगर में कंपनी के सुपर डिस्ट्रीब्यूटर मैसर्स दिव्य महावितरक के यहां से 2279.7 लीटर घी जब्त किया गया। इसकी कीमत करीब 20.20 लाख रुपये है। यह कार्रवाई घी की पैकेजिंग पर गलत जानकारी देने (मिसब्रांडिंग) और उसमें मिलावट के संदेह में की गई।
इसके अलावा, मुंबई, अमरावती और छत्रपति संभाजीनगर में नमकीन, मिठाई और मसाले बनाने वाली कई इकाइयों के लाइसेंस भी निलंबित किए गए। इन इकाइयों में साफ-सफाई की कमी और खाद्य सुरक्षा नियमों का उल्लंघन पाया गया।
FDA ने भिवंडी में एवेन्यू सुपरमार्ट्स से 1,44,218 किलो खाद्य तेल और सतारा में अमीन ट्रेडर्स से 20,560 किलो खाद्य सामग्री भी जब्त की।
28 से 31 अक्टूबर के बीच चली इस कार्रवाई में:
- -13 FIR दर्ज की गईं।
- -16 लोगों को गिरफ्तार किया गया।
- -7 प्रतिष्ठानों को सील किया गया।
- -6 वाहनों को जब्त किया गया।
- यह कार्रवाई खाद्य पदार्थों में मिलावट और खाद्य सुरक्षा नियमों के उल्लंघन पर रोक लगाने के लिए की गई।
जानिए कौन हैं सख्त IAS अफसर तुकाराम मुंढे जिनसे डरते हैं मुंबई के रेस्तरां मालिक
महाराष्ट्र कैडर के आईएएस अफसर तुकाराम मुंढे अपनी सख्त कार्यशैली और नियमों का पालन कराने वाले अफसर के रूप में जाने जाते हैं। तुकाराम मुंढे को इस वजह से अपने करियर में कई बार तबादले का सामना करना पड़ा है। 20 साल के करियर में 25 बार मुंढे का तबादला हो चुका है।
कुछ साल पहले तुकाराम मुंढे को महाराष्ट्र खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग (एफडीए) में कमिश्नर बनाया गया और इसके बाद से उन्होंने खाद्य सुरक्षा को लेकर पूरे महाराष्ट्र में सख्त कार्रवाई की है। पढ़ें पूरी खबर…
