Pappu Yadav Bail Denied: बिहार की पूर्णिया लोकसभा सीट से निर्दलीय लोकसभा सांसद पप्पू यादव को आधी रात में गिरफ्तार किया गया था। अब कोर्ट ने उन्हें दो दिनों की न्यायिक हिरासत पर भेज दिया है। उनकी जमानत पर अब सोमवार को सुनवाई होगी। पप्पू यादव को पटना पुलिस ने 31 साल पुराने मामले में गिरफ्तार किया था।

कांग्रेस से जुड़े सांसद पप्‍पू यादव फिलहाल इलाज के लिए पटना मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में भर्ती रहेंगे। MP/MLA कोर्ट में सुनवाई के दौरान न्यायालय ने उन्‍हें न्‍यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया गया है। अब इस मामले में सोमवार को एक बार फिर सुनवाई होगी।

आज की बड़ी खबरें

आधी रात में हुई थी गिरफ्तारी

गौरतलब है कि पप्पू यादव को देर रात उनके पटना स्थित आवास से गिरफ्तार किया गया था। इस मामले में शहर के एसपी भानु प्रताप ने बताया कि उनके खिलाफ 1995 से एक ट्रायल कोर्ट केस चल रहा है। वारंट जारी किया गया था और उन्हें अदालत में पेश होना था, लेकिन वे पेश नहीं हुए। पेश न होने के कारण उनकी गिरफ्तारी की गई। पटना एसपी भानु प्रताप ने बताया कि यह गर्दानीबाग पुलिस स्टेशन का मामला है।

यह भी पढ़ें: ‘यह सब किसे बचाने के लिए किया जा रहा’

गिरफ्तारी के बाद हो गए थे बेहोश

बता दें कि 31 साल पुराने धोखे से कमरा किराए पर लेने के केस में पुलिस ने शुक्रवार देर रात 12 बजे पप्पू यादव को गिरफ्तार किया था। पटना की विशेष अदालत ने पप्पू यादव समेत 3 आरोपियों के खिलाफ गिरफ्तारी के आदेश दिए थे। शुक्रवार रात पप्पू यादव गिरफ्तारी के दौरान बेहोश हो गए। कुछ देर बाद पुलिस पप्पू यादव को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई।

राहुल प्रियंका ने समर्थन में किया पोस्ट

इस दौरान पप्पू यादव ने कहा, ‘मुझे नहीं पता मेरा क्या होगा।’ कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने इस गिरफ्तारी को राजनीतिक प्रतिशोध बताया है। उन्हें X पर लिखा- ये आवाज दबाने की कोशिश है। प्रियंका गांधी ने भी गिरफ्तारी के विरोध में पोस्ट की है। इसके अलावा प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी उनकी गिरफ्तारी पर सवाल खड़े किए हैं। देर रात पप्पू यादव को किस मामले में बिहार पुलिस ने गिरफ्तार किया?