लोकसभा सांसद पप्पू यादव ने केंद्र सरकार पर हमला करते हुए कहा कि 100 सांसदों को सदन से बाहर करके ये ‘तानाशाह ज्ञानेश’ को बचाने के लिए कानून लेकर आए।
पप्पू यादव समाचार एजेंसी एएनआई ने से कहा, “ये जो सरकार 12 सालों से है, उसने पहले भगवान को नहीं माना, रामायण को नहीं माना, संविधान को जलाया, झंडे को नहीं फहराया…अब ये लोकतंत्र को नहीं मान रहे हैं।”
लोकतंत्र की मर्यादा खो दी
पप्पू यादव ने कहा कि सरकार ने सदन के भीतर लोकतंत्र की सारी मर्यादाएं खो दी। उन्होंने कहा, “अब आप सोचिए ना…संपूर्ण विपक्ष और देश चाहता है कि ज्ञानेश जाए, महाभियोग आए।”
सांसद ने कहा कि देश की जनता लगातार सड़कों पर है और यह सरकार लगातार तानाशाह की तरह व्यवहार कर रही है। पहले एसआईआर के नाम पर सत्ता पाने के लिए गरीबों का अधिकार छीन लिया और बोलने का अधिकार छीन रही है।
पप्पू यादव ने कहा, “सारे रास्ते बंद कर देंगे, लोकतांत्रिक और संवैधानिक अधिकार खत्म हो जाएंगे, मूल्य खत्म कर देंगे, तो एक रास्ता बचता है, लोगों के बीच महाभियोग।”
सांसद ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार को ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अविलंब महाभियोग लाना चाहिए और सदन में प्रस्ताव पर चर्चा करनी चाहिए।
गौरतलब है कि बारिश के कारण इंडिया गठबंधन ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ शुक्रवार को बुलाए गए ‘जन महाभियोग’ कार्यक्रम को 31 अक्टूबर तक के लिए टाल दिया गया है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने इसकी जानकारी दी।
यह महाभियोग कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर आयोजित होने वाला था। राहुल गांधी ने नेताओं के साथ एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में मल्लिका खरगे के आवास के बाहर इसकी घोषणा की।
यह भी पढ़ें- ज्ञानेश कुमार के खिलाफ ‘जनता की अदालत में महाभियोग’ और रामलीला मैदान में रैली की तैयारी में इंडिया गठबंधन
कांग्रेस के नेतृत्वा वाला इंडिया गठबंधन इस सप्ताह के अंत में चुनाव आयोग और केंद्र सरकार के खिलाफ ‘वोट चोरी’ अभियान तेज करने की तैयारी में है। इसके तहत शनिवार को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ ‘जनता की अदालत में महाभियोग’ जैसा आयोजन किया जाएगा। वहीं, रविवार को दिल्ली के रामलीला मैदान में रैली करने की योजना है। पूरी खबर के लिए यहाँ क्लिक करें।
