बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने राज्य में बढ़ते अपराध, हत्याओं और छात्रों से जुड़े मुद्दों को लेकर सम्राट सरकार पर निशाना साधा है। वैशाली में मृत ठेकेदार रामनरेश राय के परिजनों से मुलाकात के बाद उन्होंने 16 अगस्त को पटना के गर्दनीबाग में एक दिवसीय भूख हड़ताल करने की घोषणा की।

पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव ने कहा कि आंदोलन के जरिए सरकार पर अपराध और छात्रों से जुड़े मामलों में जवाबदेही तय करने का दबाव बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि बिहार में लगातार आपराधिक घटनाएं सामने आ रही हैं और आम लोगों में सुरक्षा को लेकर चिंता है।

ठेकेदार रामनरेश राय की हत्या का जिक्र करते हुए पप्पू यादव ने सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठाए। यादव ने कहा कि अपराध की घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाने की जरूरत है। इसी मुद्दे को लेकर वह आंदोलन की राह पर उतरेंगे।

यादव ने छात्रों के आंदोलन को अपना समर्थन देने की बात कही। उन्होंने बीपीएससी से जुड़े मामलों के साथ-साथ प्रमोशन में प्रोफेशनल योग्यता और हिंदी-अंग्रेजी भाषा से जुड़े मुद्दे भी उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि अंग्रेजी को ज्यादा प्राथमिकता दी जा रही है और इन विषयों पर सरकार को स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए।

पप्पू यादव ने कहा कि 16 अगस्त को होने वाली भूख हड़ताल में अपराध और छात्रों के मुद्दों के साथ आम लोगों से जुड़े सवाल भी उठाए जाएंगे। यादव ने संकेत दिया कि यह आंदोलन केवल एक दिन तक सीमित नहीं रहेगा। मांगों पर सरकार की ओर से सकारात्मक पहल नहीं होने पर आंदोलन का स्वरूप और बड़ा किया जा सकता है।

पूर्णिया सांसद ने कहा कि जरूरत पड़ने पर वह अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल का रास्ता भी अपना सकते हैं। उन्होंने इसके बाद बिहार बंद का आह्वान की भी बात कही। पप्पू यादव के बयान के मुताबिक, 16 अगस्त का प्रदर्शन आगे चलकर बड़े राजनीतिक आंदोलन का रूप ले सकता है। इसी दौरान उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के इस्तीफे को लेकर भी बयान दिया। पप्पू यादव ने कहा कि इस मुद्दे पर विपक्ष का आंदोलन जारी रहेगा। पप्पू यादव ने राहुल गांधी के बयान का हवाला देते हुए सरकार के खिलाफ संघर्ष जारी रखने की बात कही।

’20 तारीख याद रखिए’, छात्रों ने झारखंड सरकार को दी चेतावनी, कल फूकेंगे हेमंत सोरेन और राहुल गांधी का पुतला

झारखंड में JPSC और JSSC CGL परीक्षा में कथित धांधली और गड़बड़ियों को लेकर छात्रों का आक्रोश अपने चरम पर है। आंदोलन के 22वें दिन अभ्यर्थियों ने प्रेस वार्ता कर सरकार के खिलाफ आर-पार की लड़ाई का ऐलान किया है। पढ़ें पूरी खबर।