सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने एक बार फिर से समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव पर निशाना साधा है। ओमप्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा है कि ओबीसी आरक्षण को समाजवादी पार्टी की वजह से सिर्फ यादवों और मुसलमानों ने खाया है। उन्होंने कन्नौज सांसद विकास निधि के खर्च का भी मुद्दा उठाया।

ओपी राजभर ने कहा, “राजा बाबू उर्फ अखिलेश जी! इस समय कन्नौज की आपकी सांसद निधि का खर्च पूरे देश में चर्चा का विषय है। विकास के नाम पर आपको सिर्फ ‘सपाई अब्दुल्लों का मोहल्ला’ ही दिखा? उजाला सिर्फ इन्हीं की गलियों में करना है? जाटव, धानुक, धोबी, लोधी की गलियों को आपने ‘चांद’ के भरोसे छोड़ दिया। ये सब भी आपके ही लोकसभा क्षेत्र में रहते हैं। वैसे इस मामले में आपका और आपकी पार्टी का पुराना रिकॉर्ड है। हक खा जाने का।”

ओबीसी आरक्षण को सिर्फ यादवों और मुस्लिमों ने खाया- राजभर

ओपी राजभर ने कहा कि सपा की वजह से ओबीसी आरक्षण को सिर्फ यादवों और मुस्लिमों ने खाया, जिसकी वजह से आज हमारे, पाल, प्रजापति, बिंद, केवट, मल्लाह, राजभर, निषाद, मांझी, दर्जी, तेली, फकीर, बंजारा समेत पूरा अति पिछड़ा और दलित समाज के बच्चे ईंट-गारा ढो रहे हैं, रिक्शा चला रहे हैं या ढाबों पर प्लेट धो रहे हैं। उन्होंने कहा कि आपकी सपा सरकार के 13 सालों में हमारी दो-दो पीढ़ियां बर्बाद हुई हैं।

ओपी राजभर ने कहा, “आपकी सरकार ने हमें कमजोर किया, जिसका असर आपके मुस्लिम और यादव समीकरण में भी दिखता है। वहीं दबंगई, वहीं गुंडई, जो आपकी पार्टी और आपने सिखाई। हर जगह आपके गुंडे हमें मारते-पीटते हैं। मुरादाबाद और बांदा की हमारी बहनें वही झेल रही हैं। उनके साथ आपके अपने गुंडे ‘बत्तमीजी’ कर रहे हैं। धमकी दे रहे हैं। किसी को हिंदू होने का दर्द झेलना पड़ रहा है तो किसी को गैर यादव ओबीसी यानी कुर्मी।”

‘डरा-धमकाकर कब तक किसी को रोक लेंगे?’

ओपी राजभर ने कहा कि अखिलेश जी अगर कोई जाना चाहता है तो जाने दीजिए, कोई आपकी पार्टी छोड़ना चाहता है तो छोड़ने दीजिए। उन्होंने कहा, “डरा-धमकाकर कब तक किसी को रोक लेंगे? अखिलेश जी आपको दिक्कत ओम प्रकाश राजभर से है, परेशानी राजभर है तो राजभर से लड़ो न! जो करना है, मेरे साथ करो। गैर यादव ओबीसी और दलित जातियों के हित के लिए जान देने की नौबत आई तो ये ओम प्रकाश न झुकेगा और न ही रुकेगा। हम अति पिछड़ों को पिटवाना और धमकाना बंद करो अखिलेश। और गुंडई करने से आपकी पार्टी बचने वाली नहीं है, सपा टूट कर ही रहेगी। बचाना है तो पहले खुद में सुधार करिए। फिर अपनी पार्टी में।”

यह भी पढ़ें- चंपत राय के खिलाफ दर्ज हो एफआईआर, गिरफ्तार किया जाए: दिग्विजय सिंह

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने अयोध्या स्थित राम मंदिर को मिले चढ़ावे में हुई गड़बड़ियों के मामले में चंपत राय के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने और उन्हें गिरफ्तार करने की मांग की। पढ़ें पूरी खबर