Himachal Pradesh: हिमाचल प्रदेश के चुनाव (Himachal Pradesh Assembly Election) के बाद कांग्रेस (Congress) को बहुमत (Majority) तो मिल गया लेकिन सीएम पर फैसला नहीं हो सका है। विधायक दल की बैठक (MLA Meeting) में शुक्रवार (9 दिसंबर) को फैसला हुआ कि सीएम का चुनाव हाईकमान करेगा। इसके लिए कांग्रेस ऑब्जर्वर (Congress Observer) सभी विधायकों (All MLAs) से एक-एक करके मुलाकात कर रहे हैं। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में कांग्रेस दफ्तर में हुई इस विधायक दल की बैठक में कांग्रेस हिमाचल प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला, कांग्रेस के दो पर्यवेक्षक- छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा भी शामिल रहे।
MLAs की बैठक से पहले सुक्खू समर्थकों ने लगाए नारे
हिमाचल प्रदेश चुनाव के बाद मुख्यमंत्री पद को लेकर हो रही इस माथापच्ची में हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह सहित सभी नवनिर्वाचित विधायक भी बैठक में पहुंचे। वहीं विधायकों की इस बैठक से पहले प्रतिभा सिंह और चुनाव अभियान समिति के प्रमुख सुखविंदर सिंह सुक्खू के समर्थकों ने उनके पक्ष में नारे लगाए।
Pratibha Singh के समर्थकों ने किया हंगामा
एबीपी न्यूज के मुताबिक हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह के समर्थकों ने हिमाचल प्रदेश के पर्यवेक्षक भूपेश बघेल के काफिले को रोक लिया था। वहीं हिमाचल के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की पत्नी प्रतिभा सिंह को हिमाचल के मुख्यमंत्री के पद के सबसे प्रबल दावेदारों में से एक माना जा रहा है। लोकसभा सांसद प्रतिभा सिंह ने हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव नहीं लड़ीं हैं लेकिन राज्य इकाई के तौर पर उन्होंने पार्टी प्रमुख के तौर पर पार्टी का नेतृत्व किया है। अब वो अपने पति और पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह के विश्वसनीय विधायकों के समर्थन का दावा कर चुकी हैं।
ये नेता भी CM पद की रेस में शामिल
हिमाचल प्रदेश के सीएम पद की रेस में प्रतिभा सिंह के अलावा प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू, विपक्ष के नेता मुकेश अग्निहोत्री भी शामिल हैं। कांग्रेस ने गुरुवार (8 दिसंबर) को जारी किए गए राज्य विधानसभा चुनाव के नतीजों में 68 में से 40 सीटें जीतकर बहुमत हासिल किया है। भारतीय जनता पार्टी ने 25 सीटें जीतीं, जबकि तीन सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीत हासिल की है। सुखविंदर सिंह सुक्खू के समर्थकों ने भी बैठक से पहले उनके पक्ष में जोरदार नारेबाजी की।