ओडिशा सरकार के दो साल पूरे होने के अवसर पर मयूरभंज जिले के रायरंगपुर में एक कार्यक्रम का आयोजना किया गया है। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू शामिल हुईं। इस मौके पर ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने कहा कि पीएम मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व और मार्गदर्शन में राज्य तेजी से आगे बढ़ रहा है।
आगे उन्होंने कहा कि ओडिशा विकसित भारत के विजन को साकार करने के लिए पूर्ण समर्पण और दृढ़ संकल्प के साथ आगे बढ़ेगा।
पीएम ने की कई विकास परियोजनाओं की घोषणा
ओडिशा दौरे के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य को 47,600 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं की घोषणा की। इन परियोजनाओं में रेलवे, सड़क, सिंचाई, ऊर्जा, पीने का साफ पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा और समाज से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण कार्य शामिल हैं।
रोजगार के नए अवसर मिलेंगे- सीएम
मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने कहा कि सरकार का लक्ष्य केवल परियोजनाओं का निर्माण करना नहीं, बल्कि जनता तक विकास का लाभ पहुंचाना है। राज्य में तेजी से हो रहे निवेश और आधारभूत संरचना के विस्तार से युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे और ओडिशा से होने वाला पलायन धीरे-धीरे समाप्त होगा।
किन-किन क्षेत्रों में हो रहा निवेश?
प्रधानमंत्री मोदी द्वारा प्रमुख परियोजनाओं में ऊर्जा क्षेत्र को सशक्त बनाने वाली पम्प्ड स्टोरेज एवं ताप विद्युत परियोजनाएं, रेलवे मल्टी-ट्रैकिंग प्रोजेक्ट्स, नेशनल हाईवे का विस्तार, सिंचाई प्रोजेक्ट्स और स्वास्थ्य एवं सामाजिक बुनियादी ढांचे से जुड़े महत्वपूर्ण विकास कार्य शामिल हैं। इन परियोजनाओं से राज्य के औद्योगिक विकास को मजबूती मिलेगी और ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों के बीच बेहतर संपर्क बनेगा।
AI, डिजिटल शिक्षा और आधुनिक तकनीकी के क्षेत्र में भी आगे बढ़ रहा
मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने कहा कि ओडिशा अब निवेशकों की पहली पसंद बनता जा रहा है। राज्य में बड़े पैमाने पर नए उद्योग आ रहे हैं और विनिर्माण, ऊर्जा, खनन, लॉजिस्टिक्स और सेवा क्षेत्रों में अभूतपूर्व निवेश आ रहा है। इससे लाखों रोजगार के अवसर सृजित होंगे।
ओडिशा अब केवल पारंपरिक उद्योगों तक सीमित नहीं है। राज्य AI, डिजिटल शिक्षा और आधुनिक तकनीकी के क्षेत्र में भी तेजी से आगे बढ़ रहा है। युवाओं को भविष्य की तकनीकों के लिए तैयार करने के लिए एआई आधारित शिक्षा, स्किल डेवलपमेंट और डिजिटल नवाचार को बढ़ावा दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी का विजन ओडिशा को देश के अग्रणी तकनीकी और औद्योगिक राज्यों में स्थापित करना है।
पीएम और राष्ट्रपति ने किया दौरा
इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मयूरभंज के पारंपरिक हाट का भी दौरा किया और स्थानीय हस्तशिल्प, जनजातीय कला और स्वदेशी उत्पादों की सराहना की। यह दौरा ओडिशा की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और जनजातीय परंपराओं को राष्ट्रीय पहचान दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन और केंद्र सरकार के सहयोग से ओडिशा विकसित भारत के निर्माण में अग्रणी भूमिका निभाएगा।
यह भी पढ़ें: अंधविश्वास की जड़ों तक पहुंचे बिना नहीं रुकेगी जादू-टोने के भ्रम वाली हिंसा | संपादकीय
जिस दौर में देश की अर्थव्यवस्था की चमकती तस्वीर दुनिया के सामने पेश की जा रही हो, उसी बीच आए दिन जब महज अंधविश्वास की वजह से निर्दोष लोगों की हत्या की घटनाएं भी हो रही हों, तो यह अपने आप में विकास की मौजूदा परिभाषा पर एक सवालिया निशान है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
