नोएडा से ग्रेटर नोएडा वेस्ट तक मेट्रो को विस्तारित किया जाएगा। इसमें चार स्टेशन होंगे। सेक्टर-61 संयुक्त (ज्वाइंट) स्टेशन होगा। जो एक तरह से दिल्ली मेट्रो और नोएडा मेट्रो का संयुक्त स्टेशन होगा, जिसे जंक्शन की तर्ज पर तैयार किया जाएगा। माना जा रहा है कि इससे ग्रेटर नोएडा वेस्ट में लगने वाले जाम से लोगों को निजात मिलेगी। लोगों को बेहतर सार्वजनिक परिवहन के रूप में मेट्रो की सुविधा मिलेगी।
इसके साथ ही यह जेवर हवाई अड्डे तक की पहुंच भी आसान बनाएगी। आरआरटीएस सरायकाले खां से ग्रेनो वेस्ट सेक्टर-4 से होकर नालेज पार्क-5 तक जाएगी। जो नालेज पार्क-5 में गाजियाबाद से प्रस्तावित आरआरटीएस को जोड़ेगी, जिससे नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पहुंचना आसान होगा।
दिल्ली मेट्रो के जरिए सेक्टर-61 और आगे जाने वाले एनएमआरसी की सेक्टर-61 से मेट्रो ले सकेंगे। यहां से ग्रेनो वेस्ट जा सकेंगे। जिनको जेवर जाना है, वह आरआरटीएस को पकड़ सकेगे। इस रूट की दस्तावेजी डीपीआर तैयार है। कुछ संशोधन के बाद इसको दोबारा से यूपी कैबिनेट को भेजा जाएगा। जहां से मंजूरी के बाद आगे का काम किया जाएगा।
नोएडा सीईओ कृष्णा करुणेश ने बताया कि इस रूट के बनने से करीब सवा लाख से ज्यादा लोगों को रोजाना फायदा होगा। साथ ही ग्रेनो वेस्ट, गौड़ चौक और नोएडा से ग्रेनो वेस्ट जाने वाले लोगों को जाम से निजात मिल जाएगी।
कहां-कहां बनाए जाएंगे मेट्रो स्टेशन?
छह किलोमीटर लंबी इस लाइन पर मुसाफिरों की ज्यादा संख्या होने से यह एक्सटेंशन लाइन होगी, जिसका बजट भी कम होगा। जिसके निर्माण में केंद्र सरकार , यूपी सरकार, नोएडा और ग्रेनो प्राधिकरण सभी मिलकर खर्च वहन करेंगे। करीब छह किलोमीटर लंबी इस लाइन पर चार स्टेशन बनाए जाएंगे। पूरा गलियारा उपरिगामी होगा। जिस पर सेक्टर-61 स्टेशन, सेक्टर-70 स्टेशन, सेक्टर-123 और सेक्टर-4 ग्रेनो वेस्ट स्टेशन होंगे। यह लाइन आरआरटीएस को जोड़ेगी।
दो लाइनों का एक साथ अगले महीने शिलान्यास की है तैयारी
सीईओ कृष्णा करुणेश ने बताया कि ग्रेनो डिपो से जुनपत और बोटेनिकल गार्डन से सेक्टर-142 तक की डीपीआर को केंद्र सरकार ने मंजूरी दे दी है। इनके विस्तृत मानचित्र प्रारूप (डिटेल्ड ड्राइंग डिजाइन) पर काम किया जा रहा है। टोपोग्राफी सर्वे और भूमि परीक्षण का काम तकरीबन पूरा हो चुका है। ऐसे में दोनों लाइनों का शिलान्यास एक साथ अगले महीने तक कराने की तैयारी है।
यह भी पढ़ें: लखनऊ में चलेगी वाटर मेट्रो
देश के कुछ शहरों में वाटर मेट्रो की सेवा चल रही है और अब यूपी की राजधानी लखनऊ भी उन चुनिंदा शहरों की लिस्ट में शामिल होने वाली है। यहां पढ़िए पूरी खबर
