Smart RC Noida: गौतमबुद्ध नगर जिले के लाखों वाहन मालिकों के लिए बड़ी और राहत भरी खबर है। नोएडा में अब जल्द ही प्लास्टिक चिप आधारित स्मार्ट आरसी (पंजीकरण प्रमाण पत्र) जारी करने की कवायद धरातल पर उतर सकती है।
हाल ही में परिवहन विभाग की आयोजित एक उच्चस्तरीय बैठक में स्मार्ट आरसी की नई योजना पर गंभीरता से मंथन किया गया है। वर्तमान में इतने अत्याधुनिक और विकसित शहर में भी नया वाहन खरीदने वालों को साधारण कागज पर ही आरसी का प्रिंटआउट दिया जाता है।
प्लास्टिक स्मार्ट कार्ड के तौर पर आएगी RC
परिवहन विभाग अब इस पुरानी कागजी व्यवस्था को खत्म कर चिप वाली प्लास्टिक स्मार्ट कार्ड के रूप में आरसी जारी करने की तैयारी कर रहा है। जिले में चिप वाली स्मार्ट आरसी की सुविधा न होने के कारण नोएडा और ग्रेटर नोएडा के वाहन चालकों को आए दिन कई व्यावहारिक और कागजी समस्याओं से जूझना पड़ता है।
सबसे बड़ी समस्या साधारण कागज पर छपी आरसी की मजबूती को लेकर आती है। कागज की आरसी जल्दी फट जाती है, पानी में गल जाती है या फिर उस पर दर्ज लिखावट और बारकोड समय के साथ मिटने लगते हैं। इसके अलावा, सड़कों पर जांच के दौरान पुलिस कर्मियों को भी कागजी दस्तावेज की प्रामाणिकता और सत्यता जांचने में काफी समय लगता है।
कागजी आरसी की परेशानियों से छुटकारा
वहीं, जब स्थानीय वाहन चालक किसी अन्य राज्य या जिले में यात्रा करते हैं तो कागजी आरसी के कारण उन्हें फर्जीवाड़े या अमान्य दस्तावेज होने के संदेह में अनावश्यक परेशानियों और पूछताछ का सामना करना पड़ता है।
वर्तमान में गौतमबुद्ध नगर जिले में 12 लाख से अधिक वाहन पंजीकृत हैं और सड़कों पर वाहनों की संख्या लगातार बढ़ रही है। ऐसे में स्थानीय निवासी और वाहन मालिक लंबे समय से शासन व प्रशासन से मांग कर रहे थे कि जिले में कागजी व्यवस्था को समाप्त कर जल्द स्मार्ट आरसी लागू की जाए।
यह भी पढ़ें: दुकानों में पड़ी सड़ रही 62 हजार किलो चीनी, बारिश के बीच राशन डीलर्स की बढ़ी चिंता
राजधानी में अंत्योदय अन्न योजना (एएवाइ) के तहत मिलने वाली खुली चीनी के स्थान पर पैकेट बंद चीनी उपलब्ध कराने की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की घोषणा को करीब सात महीने बीत चुके हैं, लेकिन एएवाइ श्रेणी के राशनकार्डधारियों को पैकेट बंद चीनी तो दूर, नियमित रूप से खुली चीनी भी नहीं मिल पा रही है। पढ़िए पूरी खबर…
