Bihar Politics: बिहार में सत्तारूढ़ गठबंधन के घटक दल जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने अपना विधायक दल का नेता चुन लिया है और नीतीश कुमार ने इस पद के लिए पुराने साथी श्रवण कुमार को विधानमंडल का नेता चुना है। रविवार को नीतीश कुमार ने जेडीयू के सभी विधायकों के साथ बैठक की थी और उसमें विधायकों ने विधायक दल का नेता चुनने के लिए नीतीश कुमार को अधिकृत कर दिया था।

बता दें कि श्रवण कुमार नीतीश कुमार के गृह जिले नालंदा से आते हैं, और नीतीश कुमार उन पर काफी विश्वास करते हैं। नीतीश कुमार के सरकारी आवास पर हुई बैठक में जेडीयू के सभी विधायक और विधान परिषद के सदस्य शामिल हुए थे। इस दौरान विधानमंडल दल के नेता और उपनेता पर मंथन हुआ। अनुमान ये था कि नीतीश विधायक दल के नेता पर विजय चौधरी को जिम्मेदारी देंगे, लेकिन नीतीश ने पुराने साथी श्रवण कुमार को ये अहम जिम्मेदारी दी।

कौन हैं श्रवण कुमार?

जेडीयू विधानमंडल के नेता चुने गए श्रवण कुमार बिहार की राजनीति में नीतीश कुमार के एक भरोसेमंद साथी के तौर पर जाने जाते हैं। जेपी आंदोलन के दौरान ही नीतीश कुमार और श्रवण कुमार करीब आ गए थे, और दोनों के बीच राजनीति रिश्ते काफी ज्यादा मजबूत हुए हैं।

बिहार के प्रमुख कुर्मी नेता माने जाने वाले श्रवण कुमार 1995 से लेकर अब तक नालंदा विधानसभा सीट से विधायक हैं। वे नीतीश कुमार की हर सरकार में मंत्री रहे हैं।

राजनीतिक जानकार मान रहे हैं कि सीएम सम्राट चौधरी कैबिनेट में भी श्रवण कुमार को मंत्री पद के साथ अहम मंत्रालय मिल सकता है। वे पहले ग्रामीण विकास, संसदीय कार्य जैसे मंत्रालय संभाल चुके हैं।

नीतीश कुमार ने चुनी राज्यसभा की राह

बता दें कि लंबे वक्त तक बिहार के मुख्यमंत्री रहने के बाद नीतीश कुमार ने राज्यसभा का रुख कर लिया है। इसके चलते बिहार की राजनीति में बीजेपी ने सम्राट चौधरी के तौर पर पहली बार अपना मुख्यमंत्री बना लिया है। बिहार की नई सम्राट सरकार में जेडीयू के कोटे से दो डिप्टी सीएम है।

हालांकि पहले अनुमान था कि नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार डिप्टी सीएम बन सकते हैं, लेकिन आखिरी वक्त में निशांत ने अपने हाथ पीछे खींच लिए थे। जेडीयू के कुछ सूत्रों ने यह भी है कि निशांत कुमार ने सरकार में शामिल होने के लिए कम से कम 6 महीने तक बाहर से वस्तुस्थिति को समझना चाहते हैं।

JDU पर नीतीश कुमार का पूरा कंट्रोल, BJP को सत्ता देने के बाद रणनीति में बदलाव के संकेत

samrat Chaudhry | nitish kumar | latest news | bihar politics
Bihar Politics: नीतीश कुमार ने की विधायकों की अहम बैठक (Image Source: Indian Express File Photo)

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और सत्तारूढ़ गठबंधन में शामिल जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने सोमवार को पार्टी विधायकों के साथ एक अहम बैठक की है। इसमें विधायकों ने उन्हें पार्टी के विधायक दल के नेता का चयन करने के लिए अधिकृत किया। नीतीश कुमार ने इस बैठक में ये संकेत दे दिए हैं, कि वे जेडीयू पर अपना कंट्रोल और मजबूत करेगा। पढ़िए पूरी खबर…