नितिन गडकरी का कांग्रेस पर पलटवार, कहा- देश की सबसे पुरानी पार्टी कर रही सस्ती राजनीति
एक खबर के जवाब में नितिन गडकरी ने ट्वीट किया और कहा कि देश की सबसे पुरानी पार्टी सस्ती पार्टी राजनीति कर रही है। कांग्रेस पर वार करते हुए उन्होंने कहा कि पार्टी केवल शब्दों का खेल और झूठ फैला रही है।

केंद्र मंत्री नितिन गडकरी ने ट्वीट कर कांग्रेस पर एक बार फिर निशाना साधा है। दरअसल हाल ही में कांग्रेस ने गडकरी पर उनके एक बयान को मोदी और भाजपा के खिलाफ करार दे दिया था। जिसके जवाब में गडकरी ने एक बार फिर कांग्रेस पर तीखा हमला किया है। गडकरी ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि देश की सबसे पुरानी पार्टी सस्ती राजनीति कर रही है।
क्या था बयान : दरअसल एनडीटीवी की एक खबर के जवाब में नितिन गडकरी ने ट्वीट किया और कहा कि देश की सबसे पुरानी पार्टी सस्ती पार्टी राजनीति कर रही है। कांग्रेस पर वार करते हुए उन्होंने कहा कि पार्टी केवल शब्दों का खेल और झूठ फैला रही है। बता दें कि गडकरी के बयान को तोड़-मरोड़ कर पेश करने पर यह ट्वीट किया। उन्होंने कांग्रेस के बयान को गलत ठहराते हुए कहा कि पार्टी अपना ही झूठ फैलाने के रिकॉर्ड को तोड़ रही है। वहीं ये पार्टी अपने इस काम को अच्छा मान रही है।
जातिवाद मुक्त समाज : बता दे कि इससे पहले पिंपरी चिंचवाड़ इलाके में पुनरुत्थान समरसता गुरुकुलम के कार्यक्रम में गडकरी ने समाज में भेदभाव को गलत बताया था। समाज में आर्थिक और सामाजिक समानता पर जोर देने की बात कहते हुए उन्होंने कहा कि उनके नजर में जातिवाद और सांप्रदायिकता की कोई जगह नहीं है। वहीं उन्होंने अपने जिले का भी जिक्र किया और कहा कि उनके जिले में जो भी ऐसी बात करेगा वो पिट जाएगा।
Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, लिंक्डइन, टेलीग्राम पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App। Online game में रुचि है तो यहां क्लिक कर सकते हैं।