Bihar Cabinet Expansion: बिहार में 7 मई को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की कैबिनेट का विस्तार होना है। इसको लेकर पटना के गांधी मैदान में बड़ा समारोह होगा। इस दौरान राज्यपाल सैयद अता हसनैन राज्य के नए मंत्रियों को शपथ दिलाएंगे। बीजेपी-जेडीयू के बीच मंत्रिमंडल को लेकर सहमति बन चुकी है। इन पूरे घटनाक्रम के बीच पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार का नाम एक बार फिर चर्चा में आ गया है और दावा ये किया गया है कि सम्राट चौधरी की कैबिनेट में निशांत कुमार भी शामिल हो सकते हैं।
दरअसल, मीडिया रिपोर्ट्स में सूत्रों के हवाले से दावा किया गया है कि बिहार के मंत्रियों के लिए एनडीए गठबंधन की साथी जेडीयू ने अपने कोटे से संभावित मंत्रियों की जो लिस्ट भेजी है, उसमें एक नाम निशांत कुमार का भी है, जो कि कुछ महीने पहले ही नीतीश जेडीयू में शामिल हुए थे, और आधिकारिक तौर पर राजनीति में कदम रखा था।
सम्राट मंत्रिमंडल मे शामिल हो सकते हैं निशांत
सूत्रों के मुताबिक, नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार सम्राट मंत्रिमंडल में शामिल हो सकते हैं। अब तक वे सरकार में शामिल होने से बच रहे थे लेकिन अंततः वे मान गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में वे मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। इससे पहले उनके डिप्टी सीएम बनने की भी चर्चा थी लेकिन तब वे नहीं माने, जदयू कोटे से विजय चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव को डिप्टी सीएम बनाया गया था।
बृजेंद्र प्रसाद यादव के कुर्सी छोड़ने का अनुमान
हालांकि, उस दौरान जेडीयू के नेताओं द्वारा कहा गया था कि निशांत कुमार सरकार में शामिल होने के लिए जब तैयार हो जाएंगे, तो तब बिजेंद्र प्रसाद यादव उनके लिए कुर्सी छोड़ देंगे। ऐसे में अब जब शपथ ग्रहण से पहले निशांत कुमार के नाम की चर्चा हो रही है, तो सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या निशांत अब सरकार में शामिल होने के लिए मान गए हैं।
बिहार की राजनीति में नया मोड़
जेडीयू सूत्रों के अनुसार, निशांत सरकार का हिस्सा बनने से इनकार कर रहे थे। सीनियर नेताओं के समझाने और मौजूदा सरकार में उनका महत्व उन्हें समझाते रहे, जिसके बाद बड़ी मुश्किल में वे सरकार में शामिल होने के लिए तैयार हो गए हैं। निशांत कुमार अगर सम्राट चौधरी की कैबिनेट में शामिल होते हैं, तो ये बिहार की राजनीति को नया मोड़ दे दिया है। इसे जदयू में नई पीढ़ी की एंट्री और पार्टी के भविष्य की रणनीति से जोड़कर देखा जा रहा है।
अनुमान यही है कि कैबिनेट विस्तार के चलते ही 7 मई को प्रस्तावित उनकी सद्भाव यात्रा भी पोस्टपोन हो गई है। अब यह यात्रा 9 मई से दोबारा शुरू हो सकती है, जिसका नया कार्यक्रम जल्द जारी होने की संभावना है।
बिहार में 7 मई को होगा मंत्रिमंडल का विस्तार, CM सम्राट की टीम में शामिल हो सकते हैं युवा विधायक
बिहार में मंत्रिमंडल के विस्तार की तारीख का एलान हो गया है। नई सरकार के गठन के बाद अब 7 मई को नई कैबिनेट का गठन होगा। अभी तक मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और दोनों उपमुख्यमंत्री वियज चौधरी और बिजेंद्र यादव के ही पास सारे विभागों की जिम्मेदारी थी। हालांकि, अब नए लोगों को विभिन्न विभागों की जिम्मेदापी सौंपी जाएगी। इससे जनता के हितों में किए जा रहे कार्यों को और गति मिलने की संभावना है। पढ़िए पूरी खबर…
