New Noida News: न्यू नोएडा में सेक्टर बसाने के लिए भौगोलिक नक्शा (मैपिंग) की कवायद शुरू कर दी गई है। शुरुआती चरण में न्यू नोएडा क्षेत्र में अवैध निर्माण और अतिक्रमण रोकने के लिए नोएडा प्राधिकरण ने तीन कार्य क्षेत्र बनाए हैं।
योजना के लिए अभी तक 361 किसानों ने सहमति के आधार पर जमीन देने के लिए आवेदन किया है। जबकि अन्य किसानों को रजामंद करने के लिए व्यक्तिगत स्तर पर अधिकारी किसानों से बात करेंगे।
न्यू नोएडा यानी दादरी-नोएडा-गाजियाबाद निवेश क्षेत्र में जमीन अधिग्रहण के साथ ही सेक्टरों को बसाने की योजना पर काम शुरू कर दिया गया है।
अधिक से अधिक जमीन अधिग्रहण का प्लान
सेक्टरों की मैपिंग के जरिए चरणबद्ध तरीके से विकास योजनाओं और ढांचागत सुविधाओं का खाका तैयार किया जाएगा। हालांकि पहली प्राथमिकता समझौते के आधार पर अधिक से अधिक जमीन अधिग्रहित करने की है, ताकि 2027 तक पहले चरण की जमीन का अधिग्रहण किया जा सके।
नोएडा प्राधिकरण ने सर्किल-11 की जिम्मेदारी महाप्रबंधक एसपी सिंह को सौंपी है, जबकि सर्किल-12 और 14 का काम महाप्रबंधक एके अरोड़ा संभाल रहे है। बता दें कि गौतमबुद्ध नगर और बुलंदशहर के 80 गांवों की जमीन पर न्यू नोएडा बसाने की तैयारी है। इसका मास्टर प्लान करीब 20,911.29 हेक्टेयर क्षेत्रफल में तैयार किया गया है।
जमीन पर न्यू नोएडा ले रहा आकार
पहला चरण को 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। जिसमें 3,165 हेक्टेयर क्षेत्रफल को विकसित किया जाएगा। जबकि आखिरी चौथा चरण 2037 से 2041 की अवधि में विकसित होगा। जिसमें 8,230 हेक्टेयर को विकसित करने का लक्ष्य है।
पहले चरण की समय सीमा नजदीक होने की वजह से जमीन अधिग्रहण और विकास कार्यों की प्रक्रिया में तेजी लाई जा रही है। किसानों की सहमति, दस्तावेजों की जांच और जमीन की मैपिंग के साथ न्यू नोएडा को जमीनी धरातल पर उतारना शुरू हो गया है।
पहले चरण में मुआवजे के साथ मिलेगा छह फीसद आबादी प्लाट
न्यू नोएडा के पहले और दूसरे चरण में जमीन देने वाले किसानों को ग्रेनो प्राधिकरण की तर्ज पर मुआवजा राशि के साथ छह फीसद आबादी भूखंड मिलेगा। वहीं, तीसरे और चौथे चरण में जमीन देने वाले किसानों को यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण के सापेक्ष मुआवजे के साथ सात फीसद आबादी भूखंड मिलेगा।
गौतमबुद्ध नगर और बुलंदशहर के 80 गांवों की जमीन पर न्यू नोएडा बसाने की तैयारी है। इसका मास्टर प्लान करीब 20,911.29 हेक्टेयर क्षेत्रफल में तैयार किया गया है। पहला चरण को 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
यह भी पढ़ें: बागी ने नागपुर हरवाया, गोरखपुर में अटकाई सांसें, आगरा शिक्षक सीट जीतने वाले ने भी बीजेपी से मांगा था टिकट
चार राज्यों की 28 MLC सीटों के चुनाव परिणाम पूरी तरह से स्पष्ट हो गए हैं। इन चुनावों में बीजेपी ने सबसे ज्यादा सीटें जीती हैं, लेकिन नागपुर और वाराणसी जैसी महत्वपूर्ण सीटों पर उसे हार का सामना करना पड़ा है। पढ़िए पूरी खबर…
