ताज़ा खबर
 

दिल्ली: 21 साल की लड़की पर सरेआम चाकू से हमला, एक तरफा प्यार का मामला

लड़की एयरहोस्टेज बनने की तैयारी कर रही थी। घटना बुधवार शाम की है जब आदिल नाम के युवक ने सरेआम लड़की पर चाकू से कई हमले किए।

human sacrifice, baby killed, baby sacrificed, lunar eclipse, black magic, magic, hyderabad human sacrifice, Hindi news, news in Hindi, Hyderabad News, crime news, Jansattaतस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक तौर पर। (Source: Agency)

देश की राजधानी दिल्ली में महिलाओं के साथ बढ़ रहे अपराध की एक और घटना सामने आई है। यहां एक 21 वर्षीय लड़की पर सरेआम चाकू से हमला किया गया है। बताया जा रहा है कि यह हमला एक तरफा प्यार में किया गया है। लड़की एयरहोस्टेज बनने की तैयारी कर रही थी। घटना बुधवार शाम की है जब आदिल नाम के युवक ने सरेआम लड़की पर चाकू से कई हमले किए। लड़की को गंभीर हालत में जीटीबी हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया, जहां वह जिंदगी और मौत के बीच झूल रही है।

पुलिस उपायुक्त नूपुर शर्मा ने बताया कि यह घटना पूर्वी दिल्ली के रामनगर की है, जहां बुधवार शाम 5.30 बजे लड़की पर चाकू से हमला किया गया। लड़की एक दुकान से सामान लेने गई थी। यहां आदिल नाम के व्यक्ति ने लड़की से बात करनी चाही, जिसके बाद दोनों में बहस शुरू हो गई। अचानक आदिल ने चाकू निकाला और लड़की पर कई वार किए। लड़की किसी तरह वहां से भागने में कामयाब रही।

अधिकारी ने बताया कि आरोपी आदिल (22) घटना के बाद से फरार है। पुलिस का कहना है कि यह घटना महिला के घर के पास ही हुई है और राहगीरों ने पुलिस को इस घटना के बारे में जानकारी दी। महिला का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने आदिल के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश की जा रही है। आदिल की इससे पहले भी वाहन-चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया जा चुका है। स्थानीय लोगों का कहना है कि लड़का-लड़की पहले से एक दूसरे को जानते थे। शुरुआती जांच में पता लगता है कि यह एक तरफा प्यार का मामला हो सकता है। इस घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है, जिसमें एक युवक लड़की पर वार कर रहा है और फिर भागता दिख रहा है।

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, लिंक्डइन, टेलीग्राम पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News AppOnline game में रुचि है तो यहां क्‍लिक कर सकते हैं।

Next Stories
1 विरोध पर डटे हैं थान कपड़ा व्यापारी
2 GST: दिल्ली के दाम पर सीधा मुकाबला होने से उत्साहित हैं एनसीआर के व्यापारी, दवाओं और जेवरात की बढ़ेगी कीमत
3 जीएसटी के साथ भी पहले जैसा लजीज है गोलगप्पा
ये पढ़ा क्या?
X