पत्रकारों को दलाल कहने के बाद अरविंद केजरीवाल की नई मांग- खुल कर चर्चा हो, किसके पास कितनी सम्पत्ति, किस चैनल में किसका पैसा
अरविंद केजरीवाल ने मीडिया के भ्रष्टाचार पर बात करने की चुनौती दी।

अरविंद केजरीवाल ने मीडिया के भ्रष्टाचार पर बात करने की चुनौती दी। एक निजी चैनल के ओपीनियन पोल को देख नाराज हुए केजरीवाल ने लिखा, ‘समय आ गया जब मीडिया के भ्रष्टाचार पर खुल के चर्चा हो, नाम ले ले कर चर्चा हो, किसके पास कितनी सम्पत्ति है, किसका पैसा किस चैनल में लगा है।’ दरअसल एक निजी टीवी चैनल ने एक सर्वे दिखाया था। वह सर्वे पंजाब विधानसभा चुनाव से जुड़ा हुआ था। उसमें दिखाया गया था कि पंजाब चुनाव में सबसे ज्यादा सीट अकाली-बीजेपी के गठबंधन को मिलेंगी। सर्वे में उसे 50-55 सीटें दी गई थीं। वहीं दूसरे नंबर पर कांग्रेस को दिखाया गया था। उसे 45-50 सीट मिलने का अनुमान लगाया गया था। उसके बाद तीसरे नंबर पर आम आदमी पार्टी थी जिसे सिर्फ 14-19 सीटें मिल रही थीं। इसके अलावा दिखाया गया था कि अन्या को 4-7 सीटें मिलेंगी।
इसपर केजरीवाल ने चैनल के सर्वे को गलत बताया था। केजरीवाल ने अपना गुस्सा जाहिर करने के लिए कुछ अन्य ट्वीट भी किए। केजरीवाल ने लिखा, ‘क्या ये सर्वे बिना पैसे खाए हो सकता है? ये तो बेशर्मी की हद है। अनुराधा प्रसाद जी, कितने पैसे मिले आपको, देश जानना चाहता है?’ दूसरे ट्वीट में केजरीवाल ने लिखा, ‘पत्रकार की खाल में कुछ दलाल घूम रहे हैं। समय आ गया है अब इनका नाम लेकर जनता में इनकी पोल खोलने का।’
देखिए अरविंद केजरीवाल ने क्या-क्या ट्वीट किए –
समय आ गया जब मीडिया के भ्रष्टाचार पर खुल के चर्चा हो, नाम ले ले कर चर्चा हो, किसके पास कितनी सम्पत्ति है, किसका पैसा किस चैनल में लगा है
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) January 30, 2017
क्या ये सर्वे बिना पैसे खाए हो सकता है? ये तो बेशर्मी की हद है। अनुराधा प्रसाद जी, कितने पैसे मिले आपको, देश जानना चाहता है?(1/2) pic.twitter.com/zYWJeD6T9J
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) January 29, 2017
पत्रकार की खाल में कुछ दलाल घूम रहे हैं। समय आ गया है अब इनका नाम लेकर जनता में इनकी पोल खोलने का(2/2) pic.twitter.com/gZfbEWGkCY
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) January 29, 2017
Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, लिंक्डइन, टेलीग्राम पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App। Online game में रुचि है तो यहां क्लिक कर सकते हैं।