National Hindi News, 27 April 2019 Updates: छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सलियों का हमला, 2 जवान शहीद
हिंदी न्यूज़ लाइव, Hindi News, National Today News in Hindi Updates: उत्तर प्रदेश बोर्ड ने 10वीं और 12वीं की परीक्षा के नतीजे घोषित कर दिए हैं। 10वीं कक्षा में कानपुर के छात्र ने टॉप किया है।

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सलियों के हमले की खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि नक्सलियों की स्मॉल एक्शन टीम ने उन जवानों पर हमला किया, जो अपने कैंप से बाहर निकले हुए थे। इस हमले में 2 जवानों के शहीद होने की जानकारी मिली है।
ओडिशा के मयूरभंज में बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने कहा, ‘शत्रुघ्न सिन्हा अभी-अभी ही कांग्रेस में गए हैं। जब वो बीजेपी में थे तो राष्ट्रवाद की बातें किया करते थे। अब वो जिन्ना को महात्मा गांधी और सरदार पटेल जैसा महान नेता बता रहे हैं। कांग्रेस नेता उस जिन्ना की तारीफ कर रहे हैं जिसने देश को विभाजित कर दिया।’
केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार (27 अप्रैल) को उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के नेता मुलायम सिंह यादव से उनके आवास पर मुलाकात की। यह मुलाकात लखनऊ में हुई। उल्लेखनीय है कि राजनाथ लखनऊ से ही बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं।
Highlights
केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार (27 अप्रैल) को उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के नेता मुलायम सिंह यादव से उनके आवास पर मुलाकात की। यह मुलाकात लखनऊ में हुई। उल्लेखनीय है कि राजनाथ लखनऊ से ही बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं।
चेन्नई के मौसम विभाग के डिप्टी डायरेक्टर एस बालचंद्रन ने कहा, 'दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी में गहरे दबाव के चलते चक्रवाती तूफान तेज हो गया है। फिलहाल यह चेन्नई से 1250 किमी दक्षिण-पूर्व में है। इसके और तेज होने और 30 अप्रैल तक उत्तर-पूर्व दिशा में मुड़कर आंध्र प्रदेश के दक्षिणी हिस्से तक जाने की आशंका है।'
कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव और पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी बाराबंकी में रोड शो किया। उन्होंने देवा शरीफ दरगाह में भी प्रार्थना की।
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने लोकसभा चुनाव 2019 के मद्देनजर उत्तर प्रदेश के उन्नाव में एक रोड शो किया।
बॉलीवुड अभिनेता से बीजेपी नेता बनने के बाद सनी देओल ने शनिवार (27 अप्रैल) को अपना पहला चुनावी रोड शो किया। उन्होंने राजस्थान के बाड़मेर में मानवेंद्र सिंह के खिलाफ लड़ रहे कैलाश चौधरी के लिए प्रचार किया।
बीसीसीआई (भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड) ने पूनम यादव, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जड़ेजा के नाम अर्जुन अवॉर्ड के लिए भेजे हैं।
बीजेपी नेता गौतम गंभीर के खिलाफ बिना अनुमति जनसभा करने का आरोप लगा है। चुनाव आयोग ने उनके खिलाफ पूर्वी दिल्ली में हुई एक जनसभा को लेकर एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया है।
सर्वर में आई समस्या के चलते 6 घंटे तक बंद एयर इंडिया की उड़ानें भले ही सुबह शुरू हो गई लेकिन देरी अभी भी जारी है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक 155 उड़ानों में रात साढ़े 8 बजे तक औसतन दो घंटे की देरी होगी। एयर इंडिया समूह रोजाना करीब 674 उड़ानों का परिचालन करता है। इस समूह में उसकी सहायक कंपनियां अलायंस एअर और एअर इंडिया एक्सप्रेस भी शामिल हैं।
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने रायबरेली एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, 'देश में एक भी युवा ऐसा नहीं है जो कहे- हां चौकीदार ने मुझे रोजगार दिया, क्योंकि देश की बेरोजगारी दर 45 सालों में सर्वाधिक है। 70 सालों में किसी ने भी नोटबंदी और गब्बर सिंह टैक्स जैसा मूर्खतापूर्ण काम नहीं किया।'
पेप्सिको इंडिया ने गुजरात के आलू किसानों को गैर-अदालती समझौता करने का ऑफर दिया है। पेप्सिको का कहना है कि कुछ लोगों ने उसके रजिस्टर्ड बीजों को गैरकानूनी तरीके से इस्तेमाल किया है। कंपनी ने कहा है कि वो आलू उत्पादन कार्यक्रम का हिस्सा बन सकती है, इससे पैदावार में सुधार होगा, गुणवत्ता बढ़ेगी और अच्छी कीमतें मिलेंगी।
शत्रुघ्न सिन्हा के बयान पर कांग्रेस नेता पी चिदंबरम ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, 'उनके जो भी विचार हैं, उन्हें समझाना चाहिए। लेकिन कुछ दिनों पहले तक ही वे बीजेपी का हिस्सा थे, ऐसे में बीजेपी को बताने दीजिए कि वे इतने सालों तक बीजेपी का हिस्सा क्यों थे? कांग्रेस के हर सदस्य के बयान को समझाना मेरा काम नहीं है। मैं सिर्फ पार्टी की आधिकारिक स्थिति स्पष्ट कर सकता हूं।' उल्लेखनीय है कि सिन्हा ने कांग्रेस को जिन्ना की पार्टी बता दिया था।
शत्रुघ्न सिन्हा का पूरा बयान पढ़ने के लिए क्लिक करें
Lok Sabha Election 2019: सेना में रह चुके सात दिग्गज पूर्व अधिकारियों ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है। सभी ने रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण की मौजूदगी में सदस्यता ग्रहण की। बीजेपी में शामिल होने वालों में लेफ्टिनेंट जनरल जेबीएस यादव, लेफ्टिनेंट जनरल आरएन सिंह, लेफ्टिनेंट जनरल एसके पट्याल, लेफ्टिनेंट जनरल सुनीत कुमार, लेफ्टिनेंट जनरल नितिन कोहली, कर्नल आरके त्रिपाठी और नवनीत मगांव शामलि हैं।
यूपी बोर्ड परीक्षा के 10वीं-12वीं परीक्षा के नतीजे घोषित हुए। 12वीं में 70 फीसदी छात्र पास हुए। 10वीं में 80 फीसदी छात्र पास हुए। दसवीं में कानपुर के गौतम रघुवंशी ने टॉप किया था। वहीं 12वीं में बागपत के हरेंद्र तोमर ने टॉप किया।
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया जल्द ही 20 रुपए का नया नोट जारी करेगा। इसकी तस्वीर सामने आ गई है। 2000, 500, 100, 50 और 10 के बाद अब यह छठे मूल्य वर्ग का नया नोट जारी किया जाएगा।
देश की राजधानी दिल्ली में झुग्गियों में आग लगने की खबर सामने आई है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक ललिता पार्क इलाके में स्थित झुग्गियों में भीषण आग लगने से काफी नुकसान हो गया है। फायर ब्रिगेड की करीब 15 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं।
कन्नौज में सपा-बसपा-आरएलडी गठबंधन को निशाने पर लेते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, 'बहनजी खुशी-खुशी समाजवादी पार्टी के लिए वोट मांग रही हैं, सिर्फ सत्ता के लिए, मोदी को हराने के लिए आप उन लोगों को गले लगा रही हैं जिन्होंने बाबासाहेब को गाली दी?'
Lok Sabha Eleciton 2019: उत्तर प्रदेश के कन्नौज में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक जनसभा को संबोधित कर रहे हैं। तिर्वा में हो रही इस सभा में उन्होंने कहा, 'समाजवादी पार्टी ने अंबेडकर का अपमान किया है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि कुछ लोग आलू से सोना बनाते हैं।' उन्होंने यहां यह भी कहा कि काशी की भीड़ देखकर महामिलावटी बौखला गए हैं। उल्लेखनीय है बीजेपी अब तक महागठबंधन को महामिलावट कहकर तंज कसती रही है। कन्नौज से सपा ने अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव को मैदान में उतारा है।
छत्तीसगढ़ः भूपेश बघेल सरकार मे मंत्री रवींद्र चौबे को हार्ट अटैक आने की खबर मिली है। उन्हें लखनऊ के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल इस संबंध में अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।
ठाणे स्टेशन के पास ट्रेन में एक 20 वर्षीय महिला द्वारा बच्चे को जन्म देने का मामला सामने आया है। महिला को मुंबई कोंकण कन्या एक्सप्रेस में यात्रा के दौरान अचानक प्रसव पीड़ा हुई। घटना शनिवार (27 अप्रैल) को सुबह के समय की है। महिला को प्रसव पीड़ा होने के बाद ठाणे स्टेशन पर मौजूद '1 रुपी क्लिनिक' के स्टाफ ने मदद की।
एयर इंडिया की उड़ानें एक बार फिर सुचारू हो गई हैं। सर्वर में आई खराबी को सुबह 8:45 बजे ठीक कर दिया गया। एयर इंडिया के सीएमडी अश्विनी लोहानी ने आज (27 अप्रैल को) दिनभर उड़ानों में देरी की संभावना जताई है।
Sri Lanka Serial Blast के बाद दक्षिण भारत में भी आतंकी हमलों की आशंका के चलते सख्ती बरती जा रही है। शुक्रवार (26 अप्रैल) को रामेश्वरम के मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत किए जाने के बाद कर्नाटक पुलिस को एक फोन कॉल पर धमकी मिली थी। इसमें आठ राज्यों तमिलनाडु, केरल, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, पुडुचेरी, गोवा, कर्नाटक और महाराष्ट्र में आतंकी हमलों की धमकी दी थी। हालांकि बाद में महज अफवाह साबित हुई है। इस मामले में एक ट्रक ड्राइवर को हिरासत में लिया गया है।
तमिलनाडु के रहने वाले गोमाथी मरिमुथु गोल्ड मेडल जीतकर अपने गांव पहुंचे हैं। उन्होंने एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2019 में 800 मीटर कैटेगरी की दौड़ में खिताब जीता है। शुक्रवार (26 अप्रैल) को चेन्नई में उनका हुआ है। उल्लेखनीय है कि दोहा में हुईं 23वीं चैंपियनशिप में भारत ने 17 मेडल जीते हैं।
एयर इंडिया कई सभी उड़ानें तड़के 3.30 बजे से ही प्रभावित हैं। इसके चलते इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर यात्रियों की तादाद काफी बढ़ गई है। यह समस्या सीता (SITA) सर्वर के डाउन होने से हुई है।