महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के एहतियात के तौर पर पुलिस ने आगामी त्योहार दिवाली के मद्देनजर कुछ जगहों पर पटाखे फोड़ने और रॉकेट छोड़ने पर रोक लगा दी है। मुंबई पुलिस के डीसीपी ऑपरेशंस अकबर पठान ने यह आदेश जारी किया है।

इससे पहले बॉम्बे हाईकोर्ट ने एक आदेश जारी कर मुंबई के सार्वजनिक स्थानों, गलियों, सार्वजनिक सड़कों और फुटपाथों पर पटाखे फोड़ने पर रोक लगाई है। कोर्ट ने यह आदेश हवा एवं ध्वनि प्रदूषण को रोकने के लिए उठाया है। यह रोक पूरे साल लगा रहेगा।

एक महीने लगाई गई है बैन

न्यूज एजेंसी आईएएनस के मुताबिक, मुंबई पुलिस ने चेंबूर के माहुल में बीपीसीएल और एचपीसीएल रिफाइनरियों के आसपास के तय इलाकों में पटाखे फोड़ने, उन्हें फेंकने और रॉकेट छोड़ने पर रोक लगा दी है। यह रोक 3 नवंबर से 2 दिसंबर 2026 तक रहेगा।

किस इलाके में लगा बैन?

पुलिस के मुताबिक, इस पाबंदी में रिफाइनरी के बाहरी इलाके, माहुल टर्मिनल, दोनों कंपनियों के बीडीयू प्लांट और 15 एकड़ व 50 एकड़ के प्लॉट के पीछे से लेकर स्पेशल ऑयल रिफाइनरी तक का क्षेत्र शामिल है। यह आदेश महाराष्ट्र पुलिस अधिनियम 1951 के तहत जारी किया है।

दिल्ली एनसीआर में भी कुछ ढील के साथ रोक

इधर सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली एनसीआर में भी तेज ध्वनि वाले पटाखों पर रोक लगा रखी है, जबकि कुछ तय शर्तों के साथ ग्रीन पटाखों की बिक्री और उन्हें फोड़ने की अनुमति दी है। कोर्ट ने 7 और 8 नवंबर को सुबह छह बजे से सात बजे के बीच और रात 8 बजे से 10 बजे के बीच ही पटाखे फोड़ने की अनुमति दी है। साथ ही कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि 9 नवंबर से पटाखों पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की पिछला आदेश प्रभावी हो जाएगा।

यह भी पढ़ें: ‘अपनी कमर कस लें…’, अमित शाह ने NCP नेताओं से कहा, क्या सुनेत्रा पवार और पार्थ के कामकाज को लेकर है नाराजगी?

एनसीपी के सीनियर नेताओं के एक डेलीगेशन ने रविवार देर रात केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। उन्होंने उप मुख्यमंत्री और पार्टी चीफ सुनेत्रा पवार और उनके राज्यसभा सांसद पार्थ पवार के कामकाज को लेकर बढ़ते गुस्से के बीच पार्टी के संगठन मामलों में दखल देने की मांग की। बातचीत से जुड़े एक NCP नेता ने कहा कि पार्टी के अंदर सामूहिक नेतृत्व की कमी के मुद्दे पर चर्चा हुई, लेकिन उनसे कहा गया कि NCP नेताओं को पार्टी का कामकाज सुचारू रूप से चलाना सुनिश्चित करना होगा। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें