अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक यादव का बुधवार सुबह लखनऊ में निधन हो गया। सिविल अस्पताल के डॉक्टर के मुताबिक, प्रतीक को जब अस्पताल लाया गया, उस समय उनका निधन हो चुका था। वहीं, प्रतीक यादव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उनकी मौत का कारण Pulmonary Embolism बताया गया है।

Pulmonary Embolism (पल्मोनरी एम्बोलिज्म) ऐसी स्थिति है जिसमें शरीर में खून का थक्का बन जाता है। खून अक्सर पैरों की नसों से निकलकर फेफड़ों की धमनियों में फंस जाता है। इससे फेफड़ों तक खून और ऑक्सीजन का प्रवाह अचानक रुकने लगता है और फेफड़ों में खून का प्रवाह रुक जाने से मौत हो जाती है। खून रुकने से शरीर को ऑक्सीजन नहीं मिलती है l इस स्थिति में दिल के दाहिने हिस्से पर बहुत ज्यादा दबाव महसूस होता है जिससे हार्ट फेल हो सकता है लेकिन इस मामले में बड़ा क्लॉट होने से अचानक सांसे रुक गईl जिसके चलते कुछ ही मिनटों में प्रतीक यादव की मौत हो गई l

प्रतीक के शरीर पर चोटों के 6 निशान

सूत्रों ने बताया कि रिपोर्ट में प्रतीक के शरीर पर मौत से पहले की चोटों के 6 निशान पाये गए हैं, जिनमें मुख्य रूप से छाती, दाहिनी बांह, हाथ, कोहनी और बाईं कलाई पर खरोंच और निशान शामिल हैं। सूत्रों ने बताया कि रिपोर्ट के अनुसार ये घाव पुराने हैं। अधिकारियों ने अभी तक इन घावों को सीधे मौत के कारण से नहीं जोड़ा है।

प्रतीक के शव का किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय में पोस्टमार्टम किया गया

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आगे बताया गया है कि शरीर पर पाए गए सभी निशान मौत से पहले के थे। हालांकि, अधिकारियों ने संकेत दिया कि आखिरी फोरेंसिक और केमिकल टेस्ट रिपोर्ट मिलने तक उन घावों के बारे में कोई निश्चित निष्कर्ष नहीं निकाला जा सकेगा। प्रतीक के शव का लखनऊ स्थित किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय में पोस्टमार्टम किया गया। पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने बाद में संवाददाताओं से बातचीत में मामले की जांच के सवाल पर कहा था कि परिवार जो भी कहेगा, उस हिसाब से काम किया जाएगा।

प्रतीक यादव की संदिग्ध मौत पर सवाल

प्रतीक यादव की संदिग्ध मौत पर कई तरह के सवाल उठ रहे हैं। मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे के निधन के बाद उनके करीबी दोस्त सुमित का बयान सामने आया है। समाचार एजेंसी ANI से बातचीत में सुमित ने कहा कि प्रतीक यादव को कोई गंभीर बीमारी नहीं थी। प्रतीक के दोस्त सुमित ने कहा, ”प्रतीक को कोई गंभीर बीमारी नहीं थी। मैं उनका दोस्त हूं। हम साथ में जिम किया करते थे।”

प्रतीक को तबीयत खराब होने पर लखनऊ के सिविल अस्पताल लाया गया

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, प्रतीक को तबीयत खराब होने पर सुबह लखनऊ के सिविल अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनकी मौत की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। सूत्रों के अनुसार प्रतीक को कुछ समय पहले बीमार होने पर यहां के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था लेकिन वह कुछ दिनों में तबीयत ठीक होने पर घर लौट आए थे।

प्रतीक यादव सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव और उनकी दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के बेटे थे। उनकी पत्नी भाजपा नेता अपर्णा यादव इस वक्त उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष हैं। उनके सौतेले भाई और सपा मुखिया अखिलेश यादव, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ समेत कई नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है।

मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे के निधन पर आया करीबी दोस्त का बयान

मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे के निधन के बाद उनके करीबी दोस्त सुमित का बयान सामने आया है। समाचार एजेंसी ANI से बातचीत में सुमित ने कहा कि प्रतीक यादव को कोई गंभीर बीमारी नहीं थी। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें