MP News: MP News: मध्य प्रदेश के खरगोन जिले के एक बुजुर्ग व्यक्ति को 45 साल पहले दर्ज गेहूं चोरी के एक मामले गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी। मंडलेश्वर की अनुविभागीय पुलिस अधिकारी (एसडीओपी) श्वेता शुक्ला ने रविवार को बताया कि सलीम और छह अन्य ने 1980 में बालसमुंद के काकड़ इलाके में खेतों से गेहूं चुराया था।
उन्होंने कहा कि उस समय सलीम 20 साल का था। चोरी किए गए गेहूं की कीमत 100 रुपए थी और उस समय एक कुंतल (100 किलोग्राम) अच्छी गुणवत्ता वाले गेहूं की कीमत 1.15 रुपए प्रति किलोग्राम थी।
कहां का ये है मामला?
बलकवाड़ा थाना क्षेत्र के बलखड गांव का रहने वाला सलीम चोरी के बाद भाग गया और पड़ोसी धार जिले के बाग कस्बे में अपने बेटे के साथ किराने की दुकान चलाने लगा। यह मामला अदालतों में लंबित रहा जबकि सलीम के खिलाफ वारंट भी जारी किया गया था।
यह भी पढ़ें: गाजियाबाद में रिटायर्ड फौजी के घर पुलिस की बड़ी छापेमारी
किराए की दुकान में काम करता है आरोपी
खलटका थाने के प्रभारी मिथुन चौहान ने बताया कि एक अन्य आरोपी की तलाशी के दौरान पुलिस को पता चला कि सलीम किराने की दुकान के जरिए जीवन यापन चला रहा है। पहचान की पुष्टि होने के बाद उसे शनिवार को गिरफ्तार किया गया।
कोर्ट ने भेजा जेल
पूछताछ के दौरान आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसका मानना था कि इतने सालों के बाद मामले को भुला दिया गया होगा और वह कानूनी कार्रवाई से बच गया है। सलीम को खरगोन की एक अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। खेलने गईं थी 5 लड़कियां, 4 की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
