फरियादी पैरों में गिर गया लेकिन मंत्री ने एक नहीं सुनी, यूं अपमानित कर निकल गए कमल नाथ के मंत्री गोविंद सिंह
यह पहली बार नहीं है जब गोविंद सिंह का नाम विवादों से जुड़ा है। हाल ही में सीबीआई के नए डायरेक्टर ऋषि कुमार शुक्ला को लेकर भी विवादित टिप्पणी की थी।

मध्य प्रदेश में हाल ही में जनसेवा के वादों के साथ बमुश्किल सरकार बना पाई कांग्रेस के एक अपने रवैये को लेकर निशाने पर आ गए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में दिख रहा है कि एक शख्स कमल नाथ सरकार के मंत्री गोविंद सिंह के पास मदद मांगने आया था लेकिन मंत्री ने उसकी एक नहीं सुनी। यहां तक वह शख्स मंत्री के पैरों में गिर गया लेकिन वो नजरंदाज करके निकल गए। इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर उनकी खासी आलोचना हो रही है।
एक हफ्ते में दूसरा विवादः यह पहली बार नहीं है जब गोविंद सिंह का नाम विवादों से जुड़ा है। हाल ही में सीबीआई के नए डायरेक्टर ऋषि कुमार शुक्ला को लेकर भी विवादित टिप्पणी की थी। दरअसल कमल नाथ सरकार की तरफ से मध्य प्रदेश डीजीपी के पद से हटाए जाने के पांच दिनों बाद उन्हें केंद्र सरकार ने सीबीआई डायरेक्टर बना दिया। इसके बाद गोविंद सिंह ने उन्हें मध्य प्रदेश का सबसे बुजदिल, कायर और अक्षम ऑफिसर करार दिया था। सिंह ने कहा था, ‘मैंने एक साल पहले भी विधानसभा में बतौर डीजीपी ऋषि कुमार शुक्ला की कार्यक्षमता पर सवाल उठाए थे, जोकि विधानसभा के रिकॉर्ड में भी दर्ज है।’ सिंह ने उनके खिलाफ और भी कई आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया था।
कौन हैं डॉ गोविंद सिंहः भिंड जिले की लहार विधानसभा सीट से विधायक डॉ. गोविंद सिंह मध्य प्रदेश सरकार में सहकारिता विभाग, संसदीय कार्य और सामान्य प्रशासन विभाग देख रहे हैं। वे कमल नाथ सरकार के वरिष्ठ मंत्रियों, प्रदेश कांग्रेस के कद्दावर नेताओं और भिंड क्षेत्र के बड़े चेहरे के रूप में जाने जाते हैं।
कमलनाथ के मंत्रियों की जनसेवा देखिए, कदमों में फरियादी, मंत्री की जुबा पर दुत्कार, गोविंद सिंह से फरियाद लेकर पहुंचा था युवक, #EXCLUSIVE @News18MP के कैमरे में कैद @INCMP @OfficeOfKNath @JM_Scindia @News18India @PRAVINJANHVI @rajneesh4n @BJP4MP @sharadjmi @manojkhandekar pic.twitter.com/65UWcdZD0l
— Sonia (@soniarana21) February 7, 2019