मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में कार्तिक स्नान के लिए क्वारी नदी में नहाने गईं तीन लड़कियों की डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद परिजन में हाहाकार मच गया। पुलिस ने बताया कि मृतकों की उम्र 10 से 12 साल के बीच थी और उनमें दो सगी बहनें थीं। पुलिस के मुताबिक, छह घंटे तक चले तलाशी अभियान के बाद चंदा यादव (10), उसकी बहन निशि यादव (12) और प्राची यादव (12) के शव बरामद किए गए।
तीनों लड़कियों को शव जब गांव के पहुंचा तो चीख-पुकार मच गई, हर तरफ गमगीन माहौल है। बच्चियों को यादकर उनके परिवार का बुरा हाल है, एक हादसे ने खुशियां छीन लीं।
कैसे हुआ हादसा-
पुलिस अधीक्षक धर्मराज मीणा ने बताया कि कैलारस थाना क्षेत्र की रहने वाली लड़कियां सुबह करीब 5:30 बजे नदी में नहाने गई थीं और इस दौरान वे गहरे पानी में उतर गईं और डूबने लगीं। उन्होंने आगे बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस की एक टीम ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से तलाशी अभियान शुरू किया और बाद में राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) को भी बुलाया गया।
23 साल के अलगाव का अंत तलाक, पति ने एलिमनी में पत्नी को पूरी प्रॉपर्टी देने का दिया ऑफर
अधिकारी ने कहा कि करीब छह घंटे बाद दोपहर 1:40 बजे के आसपास तीनों के शव निकाले गए और उनका अंतिम संस्कार हरलाल का पुरा गांव में किया गया।
यह भी पढ़ें- बेंगलुरु में फैक्ट्री मालिक ने 24 साल के कर्मचारी को बैट से पीटकर मार डाला, बेटी के साथ घर में अकेला देख खोया आपा
मंगलवार को आनंदराज और उनकी पत्नी कथित तौर पर सुबह घर से निकले थे। बाहर जाने से पहले उन्होंने अपनी बेटी से कहा था कि वे दिन भर बाहर रहेंगे। हालांकि, कुछ घंटों बाद कपल लौट आए। और अधिक पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें-
