पटना में फैजल खान उर्फ खान सर के नाम से फेमस टीचर की मुसीबतें बढ़ती हुई नजर आ रही हैं। पहले पुलिस ने गिरफ्तार करने के लिए तलाश कर रही है, अब पटना के फायर डिपार्टमेंट की ओर से उन्हें हॉस्पिटल और कोचिंग इंस्टिट्यूट को लेकर नोटिस जारी किया गया है।
रविवार दोपहर फैजल खान के कोचिंग इंस्टिट्यूट ‘खान ग्लोबल कोचिंग सेंटर’ में फायर ऑडिट करने के लिए फायर डिपार्टमेंट की टीम पहुंची। इस दौरान देखा गया टीम फायर सेफ्टी के लहजे से उनके कोचिंग सेंटर का निरीक्षण करती नजर आई।
नहीं मिले पर्याप्त सुरक्षा के इंतजाम
निरीक्षण के दौरान कोचिंग सेंटर और अस्पताल में पर्याप्त इंतजाम नहीं मिले, इस पर उन्हें नोटिस जारी किया गया है। इसे लेकर बिहार फायर सर्विस के सीनियर कमांडेंट रितेश पांडे ने कहा, “दिल्ली के मालवीय नगर और बिहार के मुजफ्फरपुर में हाल की घटनाओं को देखते हुए, हमारे डायरेक्टर जनरल ने बिहार, खासकर पटना में सभी होटलों, अस्पतालों और कोचिंग सेंटरों की जांच करने के सख्त निर्देश दिए ताकि यह पता लगाया जा सके कि वहां आग से सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम हैं या नहीं।
खान सर के दोनों संस्थानों को जारी किया गया नोटिस
आगे उन्होंने कहा, इसी सिलसिले में हमने खान ग्लोबल स्टडीज और खान हॉस्पिटल दोनों की जांच की। दोनों जगहों पर हमें आग से सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं मिले। इसलिए, हमने खान हॉस्पिटल को 15 दिन और खान ग्लोबल स्टडीज को 7-10 दिन का समय दिया है ताकि वे हमारे बताए सुरक्षा सुझावों को लागू कर सकें; इसके बाद हम उनकी प्रगति की जांच करने फिर आएंगे। अगर हमें पता चलता है कि नियमों का पालन नहीं किया गया है, तो हम कारणों की जांच करेंगे और अपने एक्ट और नियमों के अनुसार कानूनी कार्रवाई करेंगे।”
उन्होंने आगे कहा, “पटना जिले में कुल छह जगहों- जिनमें 5 होटल और एक कमर्शियल कॉम्प्लेक्स शामिल हैं – को खाली कराने के बाद सील करने के आदेश जारी किए गए हैं। यह आदेश 5 जून को जारी किया गया था।
खान कोचिंग सेंटर में क्या कमियां पाईं गई?
उन्होंने खान ग्लोबल स्टडीज़ के मामले में प्रमुख कमियां भी बताईं, उन्होंने कहा, उनके पास जरूरी 25,000 लीटर क्षमता वाला ओवरहेड टैंक नहीं है, और उनके पास डाउन-कॉमर सिस्टम या फायर अलार्म सिस्टम भी नहीं है। इसके अलावा, वहां सेटबैक (इमारत के चारों ओर खाली जगह) का कोई प्रावधान नहीं है, और उनकी सीढ़ी तय मानकों के अनुरूप नहीं है। खान कोचिंग सेंटर में, हमें मुख्य कमी यह मिली कि वहां सिर्फ एक ही सीढ़ी है। दूसरी बात, उनके पास ऑटोमैटिक डिटेक्शन और ऑटोमैटिक स्प्रिंकलर सिस्टम नहीं हैं। साथ ही, उनके पास हाइड्रेंट, फायर एक्सटिंग्विशर और अंडरग्राउंड पानी के टैंक की भी व्यवस्था नहीं है। नेशनल बिल्डिंग कोड के तहत कम से कम फायरफाइटिंग सिस्टम के हिस्से के तौर पर ये चीजें जरूरी हैं। अगर वे ये इंतजाम नहीं करते हैं, तो उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।”
यह भी पढ़ें: ‘उसे कुछ नहीं आता…’, खान सर के चाचा निसार अहमद बोले- दबंगई वाला है फैजल खान का नेचर
पॉपुलर यू ट्यूबर फैजल खान उर्फ खान सर के चाचा निसार अहमद ने कहा है कि उनके भतीजे को कुछ नहीं आता। फैजल खान ने अपने कोचिंग इंस्टिट्यूट में फायरिंग होने का आरोप लगाया था लेकिन इस मामले में सामने आए वीडियो में उनके इंस्टिट्यूट के सुरक्षा गार्ड्स ही गोली चलाते हुए दिखाई दिए थे। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
