महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के प्रमुख राज ठाकरे ने एनसीपी के अगले अध्यक्ष को लेकर चल रही अटकलों के बीच शनिवार को तीखी टिप्पणी की है। उनकी टिप्पणी से ऐसा लगता है कि उन्होंने एनसीपी के कार्यकारी अध्यक्ष प्रफुल पटेल को निशाना बनाने की कोशिश की है।

राज ठाकरे ने कहा कि एनसीपी जैसी सच्ची मराठी पार्टी का अध्यक्ष ‘पटेल नहीं बल्कि पाटिल’ होना चाहिए। मनसे प्रमुख ने X पर एक पोस्ट में कहा कि हाल के दिनों में महाराष्ट्र की राजनीति पूरी तरह से विचित्र हो गई है।

अपने पीछे करोड़ों की संपत्ति छोड़ गए अजित पवार

राज ठाकरे ने कहा, ”सच कहूं तो, इस पर टिप्पणी करने का मन ही नहीं करता। लेकिन फिर भी, आज मुझे दिन भर होने वाली घटनाओं पर बोलना ही पड़ेगा। एनसीपी जैसी पार्टी, जिसकी जड़ें वास्तव में मराठी संस्कृति में हैं। उसका अध्यक्ष एक शुद्ध मराठी होना चाहिए। वह पाटिल हो सकता है, लेकिन पटेल नहीं।”

कौन संभालेगा पार्टी की कमान?

इस बीच, अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार (62) ने शनिवार को मुंबई में एक समारोह में महाराष्ट्र की पहली महिला उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।

अजित पवार की बुधवार को एक विमान दुर्घटना में मौत हो गई थी। अजित पवार न केवल राज्य के उपमुख्यमंत्री थे बल्कि एनसीपी के अध्यक्ष भी थे। उनकी अचानक मौत के बाद, अभी यह तय होना बाकी है कि पार्टी का नेतृत्व कौन करेगा।

महाराष्ट्र: जिला परिषद, पंचायत समिति चुनाव हुए स्थगित, जानें अब कब होंगे चुनाव