उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर राज्य में सभी दलों ने अपनी तैयारी तेज कर दी है। बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने आगामी यूपी विधानसभा चुनाव को बहुजन समाज और अपर कास्ट के लिए ‘बहुत महत्वपूर्ण’ बताया है।
मायावती ने दावा किया कि सिर्फ उनकी पार्टी के नेतृत्व वाली सरकार ही समाज के दब-कुचले और गरीब समुदायों को न्याय, सुरक्षा और सम्मान की गारंटी दे सकती है।
कांग्रेस पार्टी और समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए मायावती ने कहा कि ये दोनों दल बहुजन समाज के हितों और कल्याण को नकारने के लिए मुख्य रूप से वे जिम्मेदार हैं। उन्होंने कहा कि इस मामले में बीजेपी की सरकारें भी ‘पीछे नहीं है’।
‘हमारा वोट, हमारा राज का दिया नारा’
मायावती ने कहा कि उनकी पार्टी बहुजन समाज की सामूहिक ताकत और “हमारा वोट, हमारा राज” के नारे के प्रति अपनी प्रतिबद्धता के जरिए “सत्ता की मास्टर चाबी” हासिल करने की दिशा में काम कर रही है।
बसपा द्वारा जारी किए गए बयान के अनुसार, इस मीटिंग में मायावती ने बूथ लेवल पर पार्टी द्वारा की जा रही तैयारियों की समीक्षा की। इसके अलावा उन्होंने प्रत्याशियों के चयन और कमजोर वर्गों को बीएसपी से जोड़ने और उन्हें बूथ तक ले जाने के प्रयासों की भी जानकारी ली।
बीएसपी द्वारा राजी किए गए बयान के अनुसार, मायावती ने यह भी कहा कि राज्य में उनकी चारों सरकारों के दौरान कानून के शासन और “सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय” के सिद्धांत पर काम किया गया।
उन्होंने कहा कि दलितों, आदिवासियों, पिछड़े वर्गों, मुसलमानों और अन्य धार्मिक अल्पसंख्यकों के साथ ही शोषित और वंचित वर्गों, मजदूरों, किसानों, छोटे व्यापारियों, महिलाओं और बेरोजगार युवाओं के वास्तविक हित सिर्फ बीएसपी और उसकी सरकार के अंतर्गत ही सुरक्षित हैं।
यह भी पढ़ें: यूपी विधानसभा चुनाव 2022 में इन 18 सीटों पर दूसरे स्थान पर थी बसपा
साल 2022 में हुए यूपी विधानसभा चुनाव में बीएसपी को सिर्फ एक सीट मिली थी और वह 18 सीटों पर दूसरे स्थानों पर रही थी। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें।
