मुस्लिम संगठन ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तारीफ की है। उन्होंने सीएम योगी आदित्यनाथ के कामकाज की सराहना करते हुए कहा कि उनके शासन में मुस्लिमों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई है। बरेलवी ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कार्यकाल की आलोचना की।

सीएम योगी की बरेलवी ने की तारीफ

रजवी बरेलवी ने कहा कि धामी के कार्यकाल में करीब 125 मजारों पर बुलडोजर चलाए गए लेकिन सीएम योगी के राज में किसी भी मजार या मदरसे पर इस तरह की कार्रवाई नहीं की गई है। बरेलवी ने कहा कि योगी आदित्यनाथ अच्छे मुख्यमंत्री हैं। मौलाना शहाबुद्दीन ने पूर्व सांसद शाफिकुररहमान बर्क के बेटे ममलुकुर रहमान को नसीहत दी। बरेलवी ने कहा कि उन्हें पड़ोसी राज्यों के मुख्यमंत्री और उनके कामकाज को देखना चाहिए और फिर जब वह तुलना करेंगे, तो उन्हें पता चलेगा कि योगी आदित्यनाथ एक अच्छे मुख्यमंत्री हैं।

अखिलेश यादव पर साध चुके हैं निशाना

इससे पहले मौलाना रजवी बरेलवी ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधा था। रजवी बरेलवी ने कहा था कि आजम खान को मुश्किल समय में अखिलेश यादव ने अकेला छोड़ दिया था। शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने कहा था कि आजम खान ने जिस समाजवादी पार्टी को खून पसीने से सींचा, मास्टर मुलायम सिंह यादव को जनता के बीच मुल्ला मुलायम बनवाने में आजम खान की भूमिका थी, उनके कारण मुलायम सिंह यादव कई बार मुख्यमंत्री बने, अखिलेश यादव भी टीपू से सुल्तान बने, लेकिन इस मुश्किल घड़ी में सपा अध्यक्ष ने आजम खान का साथ छोड़कर एहसान फरामोशी की।

Exclusive: या तो हम गैर सनातन हैं या वे, अब इसी की परीक्षा और पहचान होनी है, बोले शंकराचार्य

शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने कहा था कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को आजम खान के साथ खड़ा होना चाहिए था लेकिन उन्होंने उन्हें अकेला छोड़ दिया। बरेलवी के अनुसार जिस शख्स ने अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाया, मुसलमान के सामने वोटों की भीख मांगी, इसके बावजूद भी अखिलेश यादव ने उन्हें अकेला छोड़ दिया, यह ऐसी एहसान फरामोशी है जो उत्तर प्रदेश के इतिहास में लिखी जाएगी। पढ़ें नए साल के जश्न पर मौलाना रजवी ने बताई इस्लामिक गाइडलाइन